Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » CDSCO ने खराब गुणवत्ता वाली 135 दवाओं का पता लगाया, एक्सपर्ट ने लोगों को दी यह सलाह..
    News

    CDSCO ने खराब गुणवत्ता वाली 135 दवाओं का पता लगाया, एक्सपर्ट ने लोगों को दी यह सलाह..

    By Tv 36 HindustanJanuary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- बाजार में खराब गुणवत्ता वाली दवाओं का पता लगाने की अपनी प्रक्रिया को तेज करते हुए भारत की ड्रग रेगूलेटरी ने दिसंबर के महीने में विभिन्न दवा कंपनियों द्वारा निर्मित 135 दवाओं की पहचान स्टैंडर्ड क्वालिटी के रूप में नहीं की है. इसके साथ, पिछले तीन महीनों में मानक गुणवत्ता के नहीं पाई गई दवाओं की कुल संख्या 336 हो गई.

    दिलचस्प बात यह है कि सेफपोडोक्साइम टैबलेट आईपी 200 मिलीग्राम, एक एंटीबायोटिक जो बैक्टीरिया के कारण होने वाले कुछ संक्रमणों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है और जन औषधि केंद्रों को वितरित किया जाता है. यह भी दिसंबर में स्टैंडर्ड क्वालिटी का नहीं पाया गया है. यह स्पेसिफिक दवा गुजरात स्थित भारत पैरेंटरल्स लिमिटेड द्वारा निर्मित की गई थी.

    सामान्य NSQ दवाएं

    अन्य सामान्य दवाएं, जिन्हें मानक गुणवत्ता के रूप में नहीं पहचाना गया है, उनमें डाइवलप्रोएक्स एक्सटेंडेड-रिलीज टैबलेट IP, मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोर IDE टैबलेट IP, जिंक सल्फेट डिस्पर्सिबल टैबलेट IP, मेटफ़ॉर्मिन टैबलेट IP 500 mg, एमोक्सीमून CV-625, पैरासिटामोल टैब IP 500 mg आदि शामिल हैं।
    स्वास्थ्य मंत्रालय की कार्रवाई
    ऐसी दवाओं का पता लगाने की प्रक्रिया को रूटीन रेगूलेटरी सर्विलांस एक्टिविटी बताते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जो दवाएं मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं है और नकली दवाओं की सूची मासिक आधार पर CDSCO पोर्टल पर प्रदर्शित की जा रही है.

    मंत्रालय ने कहा, “दिसंबर 2024 के महीने के लिए केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने 51 दवा नमूनों की पहचान मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं की है. वहीं, स्टेट ड्रग्स टेस्टिंग रेगूलेटरी ने भी 84 दवा नमूनों की पहचान मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं की है.”

    बता दें कि एनएसक्यू और नकली दवाओं की पहचान करने की यह कार्रवाई राज्य नियामकों के सहयोग से नियमित आधार पर की जाती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन दवाओं की पहचान की जाए और उन्हें बाजार से हटाया जाए.
    इस पहले 111 दवाओं की नहीं थी मानक गुणवत्ता नवंबर में 111 दवाएं मानक गुणवत्ता की नहीं पाई गईं और अक्टूबर में 90 दवाएं खराब गुणवत्ता की पाई गईं थीं. नवंबर में केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने 41 दवा नमूनों की पहचान की थी और राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं ने 70 दवाओं के नमूनों की पहचान मानक गुणवत्ता के नहीं के रूप में की थी. नवंबर महीने में कुल 111 दवाएं पाई गईं.

    एक्सपर्ट का क्या कहना है

    इस मुद्दे पर बात करते हुए प्रसिद्ध हेल्थ एक्सपर्ट डॉ तामोरिश कोले ने निष्कर्षों को गंभीर बताया. इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर इमरजेंसी मेडिसिन की क्लिनिकल प्रैक्टिस कमेटी के अध्यक्ष कोले ने कहा, “दर्द निवारक, एंटीबायोटिक्स जैसी दवाएं भारत में काउंटर दवाओं के रूप में आम हैं और यह एक गंभीर मुद्दा है. स्वास्थ्य मंत्रालय को इस मामले से बहुत सख्ती से निपटना चाहिए.”
    डॉ कोले ने कहा कि आम जनता को भी सतर्क रहने और दवाओं के अनियंत्रित उपयोग से बचने की आवश्यकता है. उन्होंने सुझाव दिया कि फार्मेसी से कोई भी बिना डॉक्टर के पर्चे वाली दवा लेने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें. उन्होंने कहा, “उचित दवा लोगों को खराब गुणवत्ता वाली दवाओं के किसी भी अप्रिय प्रभाव से बचा सकती है.

    Post Views: 995

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहाकुंभ में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बनीं महामंडलेश्वर, संगम में अपना और परिवार का पिंडदान, नया नाम मिला…
    Next Article 13 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों ने चुनाव प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…

    April 16, 2026

    बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग…

    April 16, 2026

    आज का राशिफलजानिए ऐसा रहेगा आपका दिन, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, उपाय और लकी प्रतिशत…

    April 16, 2026

    MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम के निर्देश पर घायलों के बेहतर उपचार हेतु कलेक्टर–एसपी मुस्तैद शक्ति बॉयलर हादसे में मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने घायलों को सहायता राशि जारी करने मुख्यमंत्री के सत्य निर्देश…
    • बालको में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग…
    • आज का राशिफलजानिए ऐसा रहेगा आपका दिन, करियर, स्वास्थ्य, परिवार, उपाय और लकी प्रतिशत…
    • MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने DA में की इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी…
    • महिला आरक्षण बिल का अध्यक्ष ने किया समर्थन, लेकिन ‘कोटे के अंदर कोटा’ पर अड़ीं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?