Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » धुरंधर 2 पर सेंसर बोर्ड सख्त, वायलेंट सीन और गालियों पर चली कैंची, 21 कट्स के बाद मिला…
    मनोरंजन

    धुरंधर 2 पर सेंसर बोर्ड सख्त, वायलेंट सीन और गालियों पर चली कैंची, 21 कट्स के बाद मिला…

    By Tv36 HindustanMarch 18, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– धुरंधर,2 रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को लेकर जहां फैंस में जबरदस्त उत्साह है, वहीं अब सेंसर बोर्ड के फैसले ने भी इसे चर्चा का विषय बना दिया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है, लेकिन इसके लिए मेकर्स को कुल 21 कट्स और कई अहम बदलाव करने पड़े हैं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म के करीब 1 मिनट 34 सेकंड के फुटेज पर कैंची चलाई है। खासतौर पर फिल्म में दिखाए गए वायलेंट सीन्स पर सख्ती बरती गई है। कुछ सीन, जिनमें अत्यधिक हिंसा दिखाई गई थी, उन्हें छोटा या एडिट किया गया है। एक सीन में हथौड़े से सिर पर वार दिखाया गया था, जिसे कम किया गया, वहीं सीमेंट ब्लॉक से हमला करने और आंखों को कुचलने जैसे दृश्यों में भी कटौती की गई है।

    धुरंधर 2 के कई डायलॉग्स को किया गया म्यूट
    सबसे बड़ा बदलाव उस सीन में किया गया है, जिसमें सिर काटने और मारपीट का लंबा दृश्य था। इस हिस्से से लगभग 24 सेकंड हटाए गए हैं। इसके अलावा फिल्म में इस्तेमाल की गई गालियों और अपशब्दों पर भी बोर्ड ने आपत्ति जताई है। कई डायलॉग्स को म्यूट किया गया है या उन्हें बदला गया है ताकि फिल्म को प्रमाणन मिल सके। सिर्फ वायलेंस ही नहीं, बल्कि फिल्म के कुछ किरदारों के नाम, सबटाइटल्स और एक शहर के नाम को भी संशोधित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    धुरंधर 2 को मिली रिलीज की मंजूरी
    मेकर्स को फिल्म की शुरुआत में ‘डिस्टर्बिंग कंटेंट’ और ‘ड्रग्स’ से जुड़े डिस्क्लेमर जोड़ने को कहा गया है। फिल्म के कुछ दृश्यों में दिखाए गए न्यूज फुटेज और राजनीतिक संदर्भों के लिए आधिकारिक अनुमति पत्र भी जमा करना पड़ा। वहीं, जानवरों से जुड़े दृश्यों के लिए एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI) का सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत किया गया है। इन सभी बदलावों के बाद फिल्म को आखिरकार रिलीज की मंजूरी मिल गई है।

    कब होगा धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू
    दिलचस्प बात यह है कि इतने कट्स के बावजूद फिल्म के रनटाइम पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कुल लंबाई लगभग 3 घंटे 50 मिनट है, जो इसे एक लंबी फिल्म बनाती है। बताया जा रहा है कि धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू 18 मार्च की शाम से शुरू होगा, जबकि यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स के चलते धुरंधर 2 पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है।

    Post Views: 115

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबढ़ती गर्मी के बीच बिगड़ा मौसम का मिजाजइन, 25 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का हाल…
    Next Article सरकारी स्कूलों में अब AI रोबोट लेगा बच्चों की क्लास, इस स्कूल से होगी शुरुआत, तकनीक से सुधरेगा शिक्षा का स्तर…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    सरकारी स्कूलों में अब AI रोबोट लेगा बच्चों की क्लास, इस स्कूल से होगी शुरुआत, तकनीक से सुधरेगा शिक्षा का स्तर…

    March 18, 2026

    बढ़ती गर्मी के बीच बिगड़ा मौसम का मिजाजइन, 25 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का हाल…

    March 18, 2026

    आज बुधवार को चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत जानें मेष से मीन तक किसका खुलेगा भाग्य…

    March 18, 2026

    कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सरकारी स्कूलों में अब AI रोबोट लेगा बच्चों की क्लास, इस स्कूल से होगी शुरुआत, तकनीक से सुधरेगा शिक्षा का स्तर…
    • धुरंधर 2 पर सेंसर बोर्ड सख्त, वायलेंट सीन और गालियों पर चली कैंची, 21 कट्स के बाद मिला…
    • बढ़ती गर्मी के बीच बिगड़ा मौसम का मिजाजइन, 25 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का हाल…
    • आज बुधवार को चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत जानें मेष से मीन तक किसका खुलेगा भाग्य…
    • कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?