Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रक्षाबंधन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, महंगाई भत्ते में होगी 4% की बढ़ोतरी…
    समाचार

    रक्षाबंधन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, महंगाई भत्ते में होगी 4% की बढ़ोतरी…

    By Tv 36 HindustanJuly 24, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को रक्षाबंधन से पहले एक बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी कर रही है। खबरों के अनुसार, जुलाई 2025 में महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पहले मार्च 2025 में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे DA 53% से बढ़कर 55% हो गया था। अब अगर 4 प्रतिशत की वृद्धि होती है, तो यह सीधे 59% तक पहुंच सकता है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को वित्तीय राहत मिलेगी।

    महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का आधार क्या है?
    महंगाई भत्ते की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर की जाती है। यह सूचकांक देश के 88 औद्योगिक शहरों के 317 बाजारों में मिलने वाले रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर आधारित होता है। हर महीने आने वाले CPI आंकड़ों को जोड़कर सरकार हर 6 महीने में DA की समीक्षा करती है।

    जनवरी से जून के आंकड़ों को देखकर जुलाई में DA में संशोधन होता है, जबकि जुलाई से दिसंबर के आंकड़ों के आधार पर जनवरी में संशोधन किया जाता है। इस बार जो आंकड़े सामने आए हैं, उनके अनुसार DA में 3% से 4% की वृद्धि हो सकती है।

    महंगाई भत्ते की घोषणा कब होगी?
    सरकार हर साल दो बार DA की घोषणा करती है – पहली जनवरी के लिए मार्च में और दूसरी जुलाई के लिए सितंबर में। माना जा रहा है कि इस बार की घोषणा रक्षाबंधन से पहले, यानी अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर की शुरुआत में हो सकती है। इससे पहले की घोषणा मार्च 2025 में हुई थी, जो जनवरी से लागू मानी गई थी। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी, लेकिन कर्मचारियों को इसका एरियर भी मिलने की संभावना है।

    कितने कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
    केंद्र सरकार के लगभग 48 लाख कर्मचारी और 67 लाख पेंशनर्स महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) का लाभ उठाते हैं। DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी से इन सभी को प्रत्यक्ष फायदा होगा।

    मान लीजिए किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन ₹18,000 है, तो 4% की बढ़ोतरी से उसे ₹720 प्रति माह का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। वहीं, जिनका बेसिक वेतन ₹56,000 है, उन्हें हर महीने ₹2,240 तक अतिरिक्त मिल सकता है। ऐसे में वार्षिक तौर पर ये एक अच्छी-खासी रकम बन जाती है।

    Post Views: 505

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत के उपराष्ट्रपतियों के लिए जुलाई का महीना अशुभ या महज संयोग, धनखड़ समेत इस्तीफा दे चुके हैं 6 वाइस प्रेसिडेंट…
    Next Article घर में केवल इतना ग्राम सोना रख सकते है, ये हैं घर में सोना रखने के नियम …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    1 जुलाई से FREE में अपडेट करें आधार का EMAIL, इतने महीने तक मुफ्त मिलेगी सेवा, घर बैठे उठाएं लाभ…

    July 1, 2026

    एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा ये प्रदेश सीएम साय…

    July 1, 2026

    जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का ये है रहस्य जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में…

    July 1, 2026

    खेत में उतरे-बोया धान, किसानों से इस अंदाज में सीएम डॉ. मोहन ने की ‘दिल की बात’, देखें ये तस्वीर…

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 1 जुलाई से FREE में अपडेट करें आधार का EMAIL, इतने महीने तक मुफ्त मिलेगी सेवा, घर बैठे उठाएं लाभ…
    • एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा ये प्रदेश सीएम साय…
    • जगन्नाथ मंदिर के 4 दरवाजों का ये है रहस्य जानिए इनसे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में…
    • खेत में उतरे-बोया धान, किसानों से इस अंदाज में सीएम डॉ. मोहन ने की ‘दिल की बात’, देखें ये तस्वीर…
    • इस गांव में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने से पहले सरकार ने प्रभावित परिवारों को दिया पक्का आवास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?