Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » CG : तालाब में तैरती मिली आरक्षक की लाश, जांच में जुटी पुलिस…
    छत्तीसगढ

    CG : तालाब में तैरती मिली आरक्षक की लाश, जांच में जुटी पुलिस…

    By Tv 36 HindustanApril 12, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    दुर्ग। जिले में एक आरक्षक की तालाब में लाश मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। उसके पास मिले आईकार्ड से उसकी पहचान अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई है। कॉन्स्टेबल की मौत हत्या या कोई अन्य कारण है इसकी जांच जारी है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम 5 बजे के करीब पुलिस लाइन के पीछे स्थित तालाब में किसी ने एक युवक की लाश तैरते हुए देखा। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।

    स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव की जांच की गई तो जेब से पुलिस विभाग का आई कार्ड मिला। जिससे मृतक की पहचान आरक्षक 0894 अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई। वो दुर्ग एसपी ऑफिस में पदस्थ था।आरक्षक की मौत कैसे हुई? उसका शव तालाब में कैसे आया? इन सब सवालों का जवाब जानने के लिए पुलिस आरक्षक के पास मिले मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।

    साथ उसके परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।दुर्ग पुलिस का कहना है कि उन्होंने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आरक्षक की मौत कैसे हुई। उसकी हत्या करके तालाब में फेंका गया या किसी और कारण से उसकी मौत हुई। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है। इस तरह एक जवान की लाश तालाब में तैरती हुई मिलने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ लोग हत्या की बात कह रहे हैं तो कुछ का कहना है कि ये खुदकुशी या किसी अन्य कारण से भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस इस बारे में कुछ भी साफ जवाब नहीं दे रही है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबालको को पीएटी योजना के तहत ऊर्जा संरक्षण के लिए किया गया पुरस्कृत
    Next Article बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 की मौत, सर्च ऑपरेशन जारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कर्मचारियों को बड़ी राहत, बिलासपुर हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी को बताया अवैध…

    April 22, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ा सीजफायर: पाकिस्तान की अपील पर अमेरिका का बड़ा फैसला, ट्रंप बोले…

    April 22, 2026

    आस्था का बड़ा महापर्व केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं पर आसमान से बरसे फूल…

    April 22, 2026

    जाने आज का मौसम 22 अप्रैल, इतने राज्यों में 24 घंटे के अंदर तूफानी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, चलेगी आंधी, IMD दी चेतावनी…

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कर्मचारियों को बड़ी राहत, बिलासपुर हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी को बताया अवैध…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ा सीजफायर: पाकिस्तान की अपील पर अमेरिका का बड़ा फैसला, ट्रंप बोले…
    • आस्था का बड़ा महापर्व केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धालुओं पर आसमान से बरसे फूल…
    • जाने आज का मौसम 22 अप्रैल, इतने राज्यों में 24 घंटे के अंदर तूफानी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, चलेगी आंधी, IMD दी चेतावनी…
    • इस स्थान से दिल्ली के लिए रात में भी मिलेगी प्लाइट, 2 घंटे 40 मिनट में पहुंचेंगे यात्री; जाने किस दिन से होगी शुरुआत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?