Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चाणक्य नीति : आचार्य चाणक्य की इन 4 बातों को रख लिया याद, तो जीवन में कभी नहीं होंगे परास्त
    जीवन शैली

    चाणक्य नीति : आचार्य चाणक्य की इन 4 बातों को रख लिया याद, तो जीवन में कभी नहीं होंगे परास्त

    By Tv36 HindustanJanuary 10, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : मौर्य साम्राज्य के समकालीन आचार्य चाणक्य के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कोई भी व्यक्ति चाणक्य नीति का अनुसरण कर अपने जीवन में सफल हो सकता है। साथ ही अपनी बिगड़ी किस्मत को संवार सकता है। जानकारों की मानें तो आचार्य चाणक्य के कथनों का पालन कर चन्द्रगुप्त मौर्य शून्य से शीर्ष पर पहुंचे थे। उनके मार्ग दर्शन के चलते प्राचीन समय में अखंड भारत का निर्माण हुआ था। तत्कालीन समय में चाणक्य महान दार्शनिक थे।

    अगर आप भी अपने जीवन में कभी परास्त नहीं होना चाहते हैं, तो आचार्य चाणक्य की इन 4 बातों का अवश्य ध्यान रखें। आइए जानते हैं…

    आचार्य चाणक्य अपनी रचना नीति शास्त्र के छठे अध्याय के 17 वें श्लोक में कहते हैं कि व्यक्ति को पुस्तकों का अध्ययन करने के अलावा जीव जंतु से भी सीखने की जरूरत है। कार्य और व्यवहार में एकाग्रता न होने पर व्यक्ति को जीवन में असफलता का स्वाद बार-बार चखना पड़ता है। इसके लिए व्यक्ति को मुर्गे से 4 आदतें जरूर सीखनी चाहिए।

    आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मुर्गा रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाता है। अगर आप भी जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठें। इससे आपके पास कार्य करने हेतु पर्याप्त समय रहेगा। साथ ही अतिरिक्त समय भी मिलेगा। इससे आप अतिरिक्त कार्य/पढ़ाई कर सकते हैं।

    मुर्गे की दूसरी आदत युद्ध के लिए हमेशा तैयार रहना है। कहने का तात्पर्य यह है कि आपको हमेशा कार्य करने हेतु तैयार रहना चाहिए। अगर आलस करते हैं, तो आप पीछे रह सकते हैं। इसके लिए अपने कार्य को करने के लिए हमेशा तैयार करें।

    मुर्गे की तीसरी आदत बंधुओं को समान हिस्सा देना है। शास्त्रों में निहित है कि देव और भाई के अंश का गबन नहीं करना चाहिए। मुर्गा अपने बांधवों को हमेशा बराबर का हिस्सा देता है। अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो अपने भाई को उनका उचित हिस्सा अवश्य दें।

    मुर्गे की चौथी आदत डटकर खाना है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को डटकर खाना चाहिए। इससे व्यक्ति बलिष्ठ होता है। स्वस्थ मन और तन रहने से व्यक्ति अपने कार्य को उत्साहपूर्वक करता है। इन 4 बातों का ध्यान में रखने से व्यक्ति जीवन में कभी असफल नहीं होता है।

    Post Views: 0

    A life According to Acharya Chanakya Chanakya Niti: If you remember these 4 things of Acharya Chanakya chhattisgarh Hindi khabar hindinews india other news Chanakya Niti: Husband should not tell these 4 things related to himself to his wife even by mistake Raipur Today latest news Today news चाणक्य जीवन के राग सुनाते है। मस्त पवन के झोंको में
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत ने रक्षा क्षेत्र में रचा इतिहास : भारत ने बनाई खतरनाक राइफल, दुश्मनों के लिए बेहद घातक, रेंज 500 मीटर
    Next Article देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें आज क्या है भाव
    Tv36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बार फिर PMAY रजिस्ट्रेशन शुरू इस डेट तक अप्लाई करें और बिना खर्च के घर पाने का मौका पाए…

    July 14, 2025

    21 दिनों तक नाभि में तेल डालने से क्या होता है एक्सपर्ट ने बताया नाभि में कौनसा तेल डालें…

    July 14, 2025

    सावन मास में करें इस एक चीज का दान, भोलेनाथ देंगे लाख गुना फल, आर्थिक परेशानियां भी होंगी दूर…

    July 14, 2025

    बेशक तस्वीरें बहुत कुछ बोलती है, क्या सिमट रहा आदर भाव…

    July 14, 2025

    Comments are closed.

    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    × Popup Image
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बार फिर PMAY रजिस्ट्रेशन शुरू इस डेट तक अप्लाई करें और बिना खर्च के घर पाने का मौका पाए…
    • 21 दिनों तक नाभि में तेल डालने से क्या होता है एक्सपर्ट ने बताया नाभि में कौनसा तेल डालें…
    • सावन मास में करें इस एक चीज का दान, भोलेनाथ देंगे लाख गुना फल, आर्थिक परेशानियां भी होंगी दूर…
    • बेशक तस्वीरें बहुत कुछ बोलती है, क्या सिमट रहा आदर भाव…
    • अमूल का घी खाने से पहले जान ले खबर, नहीं तो सेहत होगा खराब…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?