उज्जैन, 20 नवंबर। मध्यप्रदेश के उज्जैन में विराजमान भगवान महाकालेश्वर का दर्शन अब श्रद्धालु सुबह छह बजे से लेकर रात्रि दस बजकर तीस मिनट के बीच कर सकेंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा कोविड 19 के प्रतिबंध हटाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब श्रद्धालु मंदिर में आज से प्रात: 6:00 बजे से शयन आरती रात्रि 10:30 बजे तक भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर सकेंगे।
मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह के आदेशानुसार यह निर्णय लिया गया है। दर्शनार्थी को कोविड-19 के दोनों डोज के टीके लगाने के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जायेगा। दर्शन के पूर्व श्रद्धालुओं का वेक्सिनेशन सटिफिकेट जांचा जावेगा। जिन श्रद्धालु को प्रथम या द्वितीय डोज नहीं लगा हो तो दर्शन हेतु प्रवेश नहीं दिया जावेगा।