
रिपोर्टर-अरमान रज़ा सरगुज़ा
अंबिकापुर– राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह के जन्मदिन के अवसर पर 103 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली एवं युवा इंटक ,एनएसयूआई, आरजीएसएसयू को ज्वाइन किया श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा जी के अध्यक्षता में सदस्यता कराई गई।
शैलेंद्र प्रताप सिंह जी ने कहा की जिन युवाओं ने जिन्होंने आज कांग्रेस की सदस्यता ली है इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में कांग्रेस का जनाधार बढ़ेगा हमें ऐसे युवाओं का प्रोत्साहन करना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए ।इसी कड़ी में आज युवा इंटक की जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी की नियुक्ति भी की गई जिसमें 18 लोगों की जिला एवं ब्लाक स्तरीय पर नियुक्ति की गई
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह,ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलीप घर ,निखिल विश्वकर्मा ,एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आतीफ़ रजा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रिंस विश्वकर्मा, युवा इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष सील ,असंगठित इंटक के प्रदेश सचिव अतुल सिन्हा ,युवा इंटक के जिला अध्यक्ष सतीश घोष एवं दीपेश धर ,आरजीएसएसयू के जिला अध्यक्ष परमेश्वर भगत, शशिकांत निर्मलकर ,ऋषि ,संतोष, विशाल, मुकेलेश ,विशाल ,दीपेश ,अनिकेत, शशि आदि उपस्थित थे