Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » छत्तीसगढ़ : प्रदेश के 29 शहरों में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हुई परिणाम आने भी शुरू हो गए हैं देखें कहां किसकी हुईं जीत…
    गैजेट

    छत्तीसगढ़ : प्रदेश के 29 शहरों में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हुई परिणाम आने भी शुरू हो गए हैं देखें कहां किसकी हुईं जीत…

    By Tv 36 HindustanDecember 23, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर Raipur : छत्तीसगढ़ में शहरी सरकारों के गठन के लिए जनादेश का समय आ गया है। गुरुवार को प्रदेश के 29 शहरों में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हुई। परिणाम आने भी शुरू हो गए हैं। सुकमा की कोंटा नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस का कब्जा, सिर्फ वार्ड 5 पर भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत।

    कांकेर में नरहरपुर नगर पंचायत के वार्ड 8 से कांग्रेस के वीरेंद्र जैन जीते हैं। जिले के भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के एक सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस की शांति ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी को 4 मत से हराया है। शांति ठाकुर को 142 मत मिले तो वहीं भाजपा की कांति मरकाम को 138 मत। भानुप्रतापपुर में निर्दलीय प्रत्याशी चित्र रेखा मरकाम को मात्र एक वोट मिला।

    बेमेतरा के मारो नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी सुधा तिवारी की 53 वोटों से जीत हुई है। बीजापुर की भैरमगढ़ नगर पंचायत में 10 कांग्रेस और 4 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जबकि वार्ड नंबर 7 में रिकाउंटिंग कराई जा रही।

    मतगणना केंद्रों पर भाजपा, कांग्रेस और दूसरे प्रत्याशियों के प्रतिनिधि भी मौजूद हैं। इसी बीच बीरगांव में टेबल के पास प्रत्याशी और एजेंट में से किसी एक को ही रहने देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। पीठासीन अधिकारी ने आवेदन मांगा है। वहीं पूर्व महापौर अंबिका यदु ने आपत्ति जताते हुए इस पर फैसला होने तक मतगणना रोकने की मांग की है।

    करीब 2 हजार कर्मचारी 600 मेजों पर वोटों की गिनती कर रहे हैं। इसी गिनती से उन एक हजार 393 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जो 385 सीटों पर कब्जे के लिए कई महीनों से जनता से वोट मांग रहे थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया, सभी जिलों में मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके लिए 29 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी जिलों को मतगणना स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन, निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

    बताया जा रहा है, मतगणना के लिए 2 हजार कर्मचारी और 1500 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। निर्वाचन आयोग ने बताया, इस चुनाव में 4 लाख 88 हजार 425 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसमें से 2 लाख 48 हजार 41 पुरुष, 2 लाख 40 हजार 369 महिला और 15 तृतीय लिंग समुदाय के लोग शामिल थे।

    आम चुनाव वाले 15 नगरीय निकायों में 60.60% मतदान हुआ है। वहीं उप निर्वाचन का मतदान 64.85% रहा। बीरगांव, भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरौदा नगर निगमों सहित 15 शहरों के 370 वार्डों में आम चुनाव हुआ था। यहां से 1345 उम्मीदवार पार्षद पद की दावेदारी कर रहे हैं। 14 शहरों के 15 वार्डों में चुनाव हुआ, जहां से 48 उम्मीदवार चुनावी मैदान मे थे।

    दोपहर बाद तक आने लगेंगे नतीजे

    निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया, मतगणना का काम सुबह 9 बजे से शुरू होगा। प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के सामने स्ट्रॉन्ग रूम और मतपेटियों को खोला जाएगा। उसके बाद मतपत्रों का बंडल बनाया जाएगा। इस प्रक्रिया में एक घंटा समय लग सकता हैं। उसके बाद वास्तविक मतगणना शुरू होगी। मतगणना कई चरणों में होगी। उम्मीद जताई जा रही है दोपहर बाद तक नतीजे आने शुरू हो जाएंगे।

    नगर निगमों में यहां होगी मतगणना

    बीरगांव नगर निगम की मतगणना आडवाणी स्कूल में होगी। भिलाई नगर निगम के लिए कल्याण महाविद्यालय सेक्टर-7 को मतगणना स्थल बनाया गया है। नगर निगम रिसाली की गणना उच्चतर माध्यमिक स्कूल टंकी मरौदा में होगी, वहीं भिलाई-चरौदा नगर निगम की मतगणना शासकीय खूबचंद बघेल महाविद्यालय भिलाई-3 में तय है। उपचुनाव वाले निगमों में बिलासपुर के बृजेश हायर सेकंडरी स्कूल, रायगढ़ में पॉलिटेक्निक कॉलेज और राजनांदगांव के पटवारी प्रशिक्षण स्कूल में मतगणना होनी है।

    नगर पालिकाओं में इन स्थानों पर मतगणना

    • जामुल – शासकीय उच्चर माध्यमिक विद्यालय जामुल
    • सारंगढ – शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल
    • बैकुंठपुर – शासकीय रामानुज हायर सेकंडरी स्कूल
    • शिवपुर चरचा – शासकीय रामानुज हायर सेकंडरी स्कूल
    • गोबरा नवापारा – शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक स्कूल
    • बेमेतरा – जिला कार्यालय बेमेतरा
    • खैरागढ़ – शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खैरागढ़
    • कोण्डागांव – पुराना कलेक्ट्रेट भवन कोण्डागांव
    • नगर पंचायतों की मतणना यहां होगी
    • प्रेमनगर – सांस्कृतिक भवन प्रेमनगर
    • बसना – उर्दू स्कूल बसना
    • कुरूद – स्वामी विवेकानंद इनडोर स्टेडियम
    • मगरलोड – सभाकक्ष भवन नगर पंचायत
    • आमदी – सांस्कृतिक भवन
    • मारो – शासकीय उमावि मारो
    • थानखम्हरिया – नगर पंचायत कार्यालय
    • उतई – शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय
    • केशकाल – शास. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
    • नरहरपुर – शासकीय उमा विद्यालय
    • भानुप्रतापुर – नया नगर पंचायत भवन
    • कोंटा – शासकीय उमावि कोंटा
    • भैरमगढ – सामुदायिक भवन भैरमगढ़
    • भोपालपट्टनम – सांस्कृतिक भवन भोपालपट्टनम
    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleप्रदेश में कांग्रेस का लहरा रहा परचम, कई निकायों के परिणाम रायपुर के बीरगांव में कांग्रेस आगे चल रही
    Next Article COVID19 : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,495 नये मामले
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार…

    November 6, 2026

    मुख्यमंत्री साय पत्र में बेटियों की शिक्षा और खेलकूद में मिली शानदार सफलताओं का जिक्र…

    November 6, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार

    November 6, 2026

    धान खरीदी निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित जिला एवं तहसील स्तर पर जांच दल गठित

    November 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार…
    • मुख्यमंत्री साय पत्र में बेटियों की शिक्षा और खेलकूद में मिली शानदार सफलताओं का जिक्र…
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार
    • धान खरीदी निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित जिला एवं तहसील स्तर पर जांच दल गठित
    • महिला बंदियों बालिका गृह की बच्चियों संग डॉ वर्णिका शर्मा ने बांटी दीपावली की खुशियां
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?