Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ : PUB-G गेम के लिए किडनैपिंग की झूठी कहानी बिना कपड़ों के हाथ-पैर बांध कर अपनी तस्वीर खींची घर वालों से कहा- तुम्हारा बेटा मेरे कब्जे में…
    अपराध

    छत्तीसगढ़ : PUB-G गेम के लिए किडनैपिंग की झूठी कहानी बिना कपड़ों के हाथ-पैर बांध कर अपनी तस्वीर खींची घर वालों से कहा- तुम्हारा बेटा मेरे कब्जे में…

    By Tv 36 HindustanDecember 15, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरगुजा के रहने वाले एक बिगड़े नवाब ने अपने ही किडनैपिंग की झूठी कहानी रच डाली। अपने कपड़े उतारे, हाथ पैर रस्सी से बांधकर तस्वीर ली और खुद अपने ही घरवालों को भेज कर कहा कि तुम्हारा बेटा मेरे कब्जे में है, उसे जिंदा देखना है तो 4 लाख रुपए मेरे हवाले कर दो। 11 दिसम्बर को जब युवक के परिजनों को ये फोन कॉल आया तो सब हड़बड़ा गए। पुलिस से मदद मांगी, और अब इस पूरे कांड में जो खुलासा हुआ वो और भी हैरान करने वाला है।

    सरगुजा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि शंकरघाट सोनपुर कला निवासी युवक वंश उर्फ वासु विश्वकर्मा (19) बीते 10 दिसंबर की सुबह 9 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं पहुंचा। इस बीच घर वालों को उसके किडनैप होने का कॉल आता है, शिकायत पुलिस के पास पहुंची और जांच टीमों को एक्टिव किया गया।

    मोबाइल फोन ने खोला राज
    महज 19 साल की उम्र में इस युवक में बेहद शातिर ढंग से अपने किडनैप होने की फिल्मी कहानी तो रची, मगर एक भूल कर बैठा। उसने अपने घर वालों को खुद के फोन से ही कॉल किया। पुलिस को जब इस बात की पक्की जानकारी मिली तो युवक का फोन ट्रेस किया गया।

    युवक की लोकेशन बिलासपुर के सिविल लाइन इलाके में पता चली। नम्बर के आधार पर पुलिस ने सिविल लाइन इलाके के एक होटल में दबिश दी। इस होटल में बड़े ठाठ से युवक रह रहा था, और अपने घर वालों को धमकी भरे फोन कॉल कर रहा था। युवक घर से 14 हजार रुपए लेकर भागा था इन्ही रुपयों की मदद से होटल में रह रहा था।

    पूरे कांड के पीछे PUB-G
    यूथ के बीच बेहद पॉपुलर मोबाइल गेम PUB-G का दीवाना इस फिल्म किडनैपिंग की कहानी का हीरो भी था। घर वालों ने पुलिस को बताया था कि इससे पहले पब्जी गेम के दांव लगाने के चक्कर में युवक अपनी बाइक भी बेच चुका है। जब युवक को होटल से पकड़ा गया, और इस पूरे कांड के पीछे की असल कहानी के बारे में पूछताछ की गई तो युवक ने बताया कि वह पब्जी गेम पर 4 लाख लगाकर 1 करोड़ रुपए जीतने का सपना देख रहा था।

    4 लाख की जरूरत थी इसीलिए खुद की किडनैपिंग की कहानी घरवालों को सुनाई और फिरौती की डिमांड कर डाली। इस युवक को पकड़कर पुलिस ने अंबिकापुर भेजा और घरवालों के हवाले किया। अब फर्जी मामला बताकर पुलिस को उलझाने की वजह से युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसट्टे का लकी नंबर बताने के लिए पुजारी को 72 हजार रुपए दिए थे पुजारी ने नंबर भी बताया लेकिन वह नंबर नहीं निकला इसके बाद जीशान ने पुजारी की हत्या.….
    Next Article छत्तीसगढ़ : क्लास रूम में छत से नीचे गिर गया पंखा अंदर थे चौथी और पांचवी के थे स्टूडेंड…जाने फिर क्या हुआ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावन में इन चीज़ो का दान करने से बचे, नहीं तो फल के जगहे पाप की हो जाएगी प्राप्ति, महादेव जाएंगे रूठ…

    July 30, 2026

    प्रदेश में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम…

    July 30, 2026

    सांसद के प्रयासों से जगमगाया प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में मोदी सरकार की योजनाओं से राज्य को मिली बड़ी सौगात…

    July 30, 2026

    “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन…

    July 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावन में इन चीज़ो का दान करने से बचे, नहीं तो फल के जगहे पाप की हो जाएगी प्राप्ति, महादेव जाएंगे रूठ…
    • प्रदेश में बस्तर से सरगुजा तक रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम…
    • सांसद के प्रयासों से जगमगाया प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में मोदी सरकार की योजनाओं से राज्य को मिली बड़ी सौगात…
    • “सीता” प्रदर्शनी 1 अगस्त को,ड्राइंग सहित तंबोला प्रतियोगिता का भी आयोजन…
    • प्रदेश में भारी बारिश पर CM विष्णुदेव साय का हाई अलर्ट, सभी जिलों को सतर्क रहने और राहत-बचाव तेज करने के निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?