Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: नगर निगमों को दिए गए ले-आउट के अधिकार, 9 जिलों के 12 नगर पालिका निगमो को किया गया अधिकार प्रत्यायोजित
    RAIPUR

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: नगर निगमों को दिए गए ले-आउट के अधिकार, 9 जिलों के 12 नगर पालिका निगमो को किया गया अधिकार प्रत्यायोजित

    By Tv 36 HindustanJuly 4, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शहरों में लोगों को ले-आउट पास कराने में आ रही दिक्कत को सुलझाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब ले-आउट पास कराने के अधिकार नगर निगमों को दिए गए हैं। पहले ले-आउट पास कराने के लिए नगर निगम और नगर तथा ग्राम निवेश विभाग सेे अनुमोदन लेना पड़ता था। इस नये फैसले से लोगों को एक ही छत की नीचे ले-आउट अनुमोदन की सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नगर निगमों को ले-आउट के अधिकार देने की घोषणा की थी, जिस पर आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा त्वरित अमल करते हुए नगर निगमों को ले-आउट पास कराने का अधिकार देने के संबंध में आज अधिसूचना जारी की गई है।

    जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के 9 जिलों के 12 नगर पालिका निगमों रायपुर, बीरगांव, दुर्ग, भिलाई, चरौदा, रिसाली, राजनांदगांव, रायगढ़, जगदलपुर, अम्बिकापुर, बिलासपुर, कोरबा और धमतरी के आयुक्तों को नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा उनकी सीमा के अंतर्गत शर्तो के साथ ले-आउट पास करने के अधिकार प्रत्यायोजित किया गया है। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि ले-आउट के अनुमोदन का कार्य तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ मास्टर प्लान के क्रियान्वयन का महत्वपूर्ण अंग होगा।

    प्रत्यायोजित धाराओं का उपयोग छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश के प्रथम तथा द्वितीय श्रेणी अधिकारियों के लिए निर्धारित शैक्षणिक अर्हता को धारण करने वाले अधिकारियों को ही प्रत्योजित अधिकार के अंतर्गत कार्य सम्पादन का दायित्व सौंपा जा सकेगा। संबंधित नगर निगमों को ले-आउट अनुमोदन के लिए अनिवार्य रूप से टाउन प्लानर की नियुक्ति करनी होगी। इसी प्रकार विकास अनुज्ञा के अनुमोदन के एक माह के भीतर समस्त ले-आउट संबंधित जिले के नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के अधिकारियों से कार्योत्तर स्वीकृति लेनी होगी। स्वीकृत की जाने वाली विकास अनुज्ञाओं को नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के वेबसाईट में अपलोड करने के साथ-साथ स्वीकृत अनुज्ञाओं की प्रति नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय में जमा कराना होगा।

    स्वीकृत अनुज्ञाओं के भौतिक परीक्षण एवं पुनर्विलोकन का अधिकार नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों के पास होगा। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत राजस्व, शुल्क, शास्ती राशि अधिनियम में उल्लेखित मद के अंतर्गत जमा कराना होगा। छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम छत्तीसगढ़ भूमि विकास अधिनियम, छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश नियम एवं विकास योजना के मापदण्डों के उल्लंघन या अतिक्रमण के लिए संबंधित नगर पालिक निगम जिम्मेदार होंगे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिलासपुर एसडीएम टी.आर.भारद्वाज ने कार्य मे कसावट लाने पटवारियों का किया ट्रांसफर
    Next Article युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक माह पहले उसी कमरे में एक प्रेमी जोड़े ने लगाई थी फांसी, जानिए क्या है पुरा मामला
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज का मौसम 85 की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, इन 19 राज्यों में IMD अलर्ट जारी…

    May 12, 2026

    पीएम मोदी की ‘सोना न खरीदें’ अपील के समर्थन में उतरा यहां का सराफा एसोसिएशन, कहा- इससे मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था

    May 12, 2026

    ये फूल है सबसे ज्यादा महंगा, कीमत और खासियत जान रह जायेंगे हैरान…

    May 12, 2026

    सीएम साय का दौरा, इस मामले में होंगी नई गिरफ्तारी, आज और कल भाजपा की बड़ी बैठक…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज का मौसम 85 की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, इन 19 राज्यों में IMD अलर्ट जारी…
    • पीएम मोदी की ‘सोना न खरीदें’ अपील के समर्थन में उतरा यहां का सराफा एसोसिएशन, कहा- इससे मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था
    • ये फूल है सबसे ज्यादा महंगा, कीमत और खासियत जान रह जायेंगे हैरान…
    • सीएम साय का दौरा, इस मामले में होंगी नई गिरफ्तारी, आज और कल भाजपा की बड़ी बैठक…
    • टीम इंडिया नंबर-1 बरकरार, पड़ोसी देश को नुकसान, साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?