Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ : जज की सील चोरी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता व उसके साथी को किया गिरफ्तार …..
    अपराध

    छत्तीसगढ़ : जज की सील चोरी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता व उसके साथी को किया गिरफ्तार …..

    By Tv 36 HindustanJanuary 1, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर Bilashpur : जज की सील चोरी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने अधिवक्ता व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। अधिवक्ता का साथी भी फर्जी पत्रकार बन कर कार में घूम रहा था,जिसे सीजेएम के सील लगे जाली दस्तावेजो के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर में सीजेएम( मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी) के पद पर पदस्थ डमरूधर चौहान की कुछ समय पहले जिला अदालत से उनकी पदनाम वाली दाण्डिक सील मोहर चोरी हो गयी थी। जिसकी शिकायत अगस्त माह में कोर्ट के कर्मचारियों ने थाना सिविल लाईन में की थी।

    शिकायत की जांच सिविल लाईन पुलिस कर रही थी। इस बीच जिले में नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के संज्ञान में यह शिकायत आई। जिसे उन्होंने गम्भीरता से लेते हुए जल्द से जल्द मामले के निराकरण का निर्देश सिविल लाईन पुलिस को दिये ताकि न्यायाधीश की सील का दुरुपयोग होने से रोका जा सके। एसएसपी के निर्देश के बाद मामले को सुलझाने के लिए पुलिस लगी ही थी कि इस बीच सिविल लाईन थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव को पुलिस से सूचना मिली कि सांची कालोनी सरकण्डा का राजेश मैसी अपने कार में ऑल इंडिया प्रेस का पट्टी लगा कर तथा अपने साथ छद्म लोगो को आल इंडिया क्राइम

    प्रेस मीडिया का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर शहर में घूम रहा है और किसी के साथ भी ठगी कर सकता हैं। सूचना पर पुलिस ने भारतीय नगर चौक पर घेराबन्दी कर स्कोडा कार क्रमांक cg 10 u 7733 को रोककर तलाशी ली। कार के पीछे आल इंडिया क्राइम प्रेस मीडिया का लोगो बना हुआ है। कार में राजेश मैसी नामक व्यक्ति मिला जिसने अपने आप को आल इंडिया क्राइम प्रेस मीडिया का डायरेक्टर बताया। दस्तावेज पेश करने के लिए कहने पर राजेश मैसी द्वारा ऑल इंडिया क्राइम प्रेस मीडिया का सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज पेश किया।

    उपनिरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव के द्वारा उक्त दस्तावेजो का अवलोकन किया गया जिसमें दस्तावेज ” आफिस ऑफ रजिस्टार ऑफ न्यूज पेपर फार इंडिया एप्लिकेशन फार टाइटल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर के पदनाम व सील मोहर व उनका हस्ताक्षर पाया गया। इसके साथ ही एक घोषणा पत्र भी मिला जिसमे सीजेएम का परमिशन लिखा था व उनके पदनाम वाली सील के साथ उनके हस्ताक्षर भी थे। जिसे फर्जी प्रतीत होने पर थाना सिविल लाईन में सीजेएम न्यायालय से आये डाक व अन्य दस्तावेजो से मिलान किया गया।

    पुलिस के द्वारा अधिवक्ता राहुल गोस्वामी को तलब कर पूछताछ की गई। जिस पर अधिवक्ता ने बताया कि उसने व राजेश मैसी ने चार से छै माह पूर्व अदालत से सीजेएम डमरूधर चौहान का दाण्डिक सील व दाण्डिक गोल सील चोरी कर षडयंत्र पूर्वक विभिन्न्न दस्तावेजो में सीजेएम का फर्जी हस्ताक्षर कर व सील लगा कर जाली दस्तावेज बनाये हैं। राजेश मैसी द्वारा प्राप्त मैग्जीन के लिए आवेदन पत्र में भी सीजेएम के जाली हस्ताक्षर व सील लगे हुए थे।

    आरोपी फर्जी पत्रकार राजेश मैसी पिता जया मैसी उम्र 42 वर्ष निवासी साँची होम्स मकान नम्बर 18 मोपका थाना सरकण्डा व अधिवक्ता राहुल गोस्वामीजी पिता श्री पूरन पूरी गोस्वामी उम्र 31 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाईन के विरुद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 1515/2021 धारा 379,467,468,120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर हिरासत में लिया गया हैं। आरोपियो के द्वारा और भी कई दस्तावेजो में सील मुहर का उपयोग कर जाली दस्तावेज तैयार करने व फर्जी हस्ताक्षर करने व उनके रैकेट में और भी लोगो के मिले होने की आशंका पर पूछताछ की जा रही हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : इन 3 जिलों में बड़ा कोरोना का खतरा तीसरी लहर की हो चुकी है शुरुआत…
    Next Article देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देख केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को किया आगाह खांसी, सिरदर्द और गले में खराश होने पर भी कराएं कोरोना टेस्ट….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…

    June 11, 2026

    इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…

    June 11, 2026

    बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…

    June 11, 2026

    शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर जाने यहां से पद से लेकर वेतन तक सब कुछ…
    • इस गांव में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी…
    • बारिश और बाढ़ से निपटने नगर निगम अलर्ट, 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम शुरू, ये हेल्पलाइन नंबर जारी…
    • शराब की बोतल पर चल रहा था ओवररेटिंग का खेल, आबकारी आयुक्त ने इतने अधिकारियों को किया सस्पेंड…
    • न अस्पताल, न कॉलेज भवन फिर भी खोलने चले थे मेडिकल कॉलेज, NMC ने खारिज किया ये प्रस्ताव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?