Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ : राज्य की विद्युत कंपनियों ने मूल्य बढ़ाने का दिया प्रस्ताव उपभोक्ताओं काे अगले वित्तीय वर्ष यानी अप्रैल 2022 से लग सकता है महंगाई का झटका
    गैजेट

    छत्तीसगढ़ : राज्य की विद्युत कंपनियों ने मूल्य बढ़ाने का दिया प्रस्ताव उपभोक्ताओं काे अगले वित्तीय वर्ष यानी अप्रैल 2022 से लग सकता है महंगाई का झटका

    By Tv 36 HindustanFebruary 16, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं काे अगले वित्तीय वर्ष यानी अप्रैल 2022 से महंगाई का झटका लग सकता है। राज्य की विद्युत कंपनियों ने मूल्य बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी ही 745 करोड़ रुपए का घाटा रिकवर करना चाहती है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने अगर उनके प्रस्ताव को मंजूरी दी तो बिजली के दाम बढ़ सकते हैं।

    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग को दी गई याचिकाओं में कंपनियों ने नए पूंजी निवेश, व्यय और आय का पूरा लेखाजोखा दिया है। बताया गया है कि चालू सत्र में कंपनी ने 3 हजार 642 करोड़ रुपए लाभ का अनुमान लगाया है। लेकिन पिछले वित्तीय वर्षों में हुए 4 हजार 388 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई कंपनी करना चाहती है। यह घाटा पाटने के लिए कंपनी को 745 करोड़ के अतिरिक्त राजस्व की जरूरत होगी।

    कंपनियों ने नए पूंजी निवेश का प्रस्ताव भी दिया है। याचिका में कहा गया है, विद्युत उत्पादन, संधारण और वितरण कंपनियों में सिस्टम को अपग्रेड करने से संबंधी कई परियोजनाओं पर काम होना है। उसके लिए अतिरिक्त पूंजी की जरूरत होगी। ऐसे में हो सकता है कि कंपनी के लाभांश का अधिकांश हिस्सा इन योजनाओं में खप जाए। ऐसे में बिजली के सामान्य खर्च का भार उपभोक्ताओं पर ही आएगा। कंपनी के अधिकारियों का कहना है, उनको उम्मीद है कि विद्युत नियामक आयोग उनकी मांगों को स्वीकार कर टैरिफ में बदलाव को तैयार होगा। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की जेब पर ही इसका असर होगा।

    उपभोक्ता का तर्क, इस साल फायदे में कंपनी तो क्यों बढ़े दाम

    छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के राजकुमार गुप्त का कहना है, कंपनी का टेरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव बेतुका है। अगर कंपनी को चालू वित्तीय वर्ष में फायदा हुआ है तो टेरिफ क्यों बढ़ाया जाना चाहिए। कंपनी जिस 745 करोड़ की रिकवरी के लिए ऐसा करने की अनुमति मांग रही है, वह तो उसी टेरिफ पर सामान्य तौर पर ही पाटा जा सकता है। राजकुमार गुप्त जैसे कई उपभोक्ता और संगठन आयोग की जनसुनवाई में अपनी बात रखने की तैयारी में हैं।

    पिछले साल अगस्त में बढ़े थे दाम

    विद्युत नियामक आयोग ने एक अगस्त 2021 को बिजली दाम बढ़ाया था। बिजली की औसत दर 6. 41 रुपया प्रति यूनिट निर्धारित किया गया। उससे पहले के दो वर्षों में यह दर 5.93 रुपया प्रति यूनिट थी। नई दर पिछले वर्ष की तुलना में 8 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा थी। किसानों को खेतों में लगे विद्युत पम्पों और खेतों की रखवाली के लिए लिए पम्प के समीप 100 वॉट के भार उपयोग की सुविधा दी गई थी। किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए आयोग ने 100 वॉट तक लाइट एवं पंखे की स्वीकृति जारी रखी गई। वहीं गैर सब्सिडी वाले कृषि विद्युत पंप वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार वर्तमान में प्रभावशील 10 प्रतिशत की छूट को बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया।

    24-25 फरवरी को आपत्तियां सुनेगा नियामक आयोग

    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग 24 और 25 फरवरी को शांति नगर स्थित आयोग के कार्यालय में जनसुनवाई करेगा। आयोग के सचिव के मुताबिक 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक कृषि और संबद्ध सेवाओं के उपभोक्ताआें की सुनवाई होगी। 2.30 बजे से 3.30 बजे गैर घरेलू उपभोक्ता और 3.30 से 5.30 बजे तक घरेलू उपभोक्ता अपनी आपत्ति जता सकेंगे। 25 फरवरी को 11 बजे से 1.30 बजे तक सभी उच्च दाब उपभोक्ता, दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक निम्न दाब उपभोक्ता और 4.30 से 5.30 बजे तक स्थानीय निकाय, नगर निगम और ट्रेड यूनिअन जैसे संगठन अपनी आपत्ति रख पाएंगे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमाघी पुन्नी स्नान के साथ आज से राजिम माघी पुन्नी मेले का शुरुआत श्रद्धालु बड़ी संख्या में राजिम पहुंचकर किए त्रिवेणी स्नान
    Next Article इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज केविन पीटरसन ने मांगी भारत से मदद पीएम मोदी को भी किया टैग जानिए क्या है पूरा मामला ?
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में हिट एंड रन के मामलों में बड़ा उछाल, देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये राज्य, हर घंटे जा रही एक जान…

    May 11, 2026

    प्रदेश में अब मौसम बदलेगा करवट, IMD का अगले इतने दिनों के लिए अलर्ट…

    May 11, 2026

    27% ओबीसी आरक्षण नहीं देना चाहती भाजपा सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप…

    May 11, 2026

    हीटवेव और मानसून को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग में दिए ये निर्देश…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में हिट एंड रन के मामलों में बड़ा उछाल, देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये राज्य, हर घंटे जा रही एक जान…
    • प्रदेश में अब मौसम बदलेगा करवट, IMD का अगले इतने दिनों के लिए अलर्ट…
    • 27% ओबीसी आरक्षण नहीं देना चाहती भाजपा सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप…
    • हीटवेव और मानसून को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग में दिए ये निर्देश…
    • अमरनाथ यात्रा से पहले ही ट्रेनों में इस रूट पर बढ़ी भीड़, आसान नहीं सफर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?