
शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदी बाजार के राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला एवं पुरुष संयुक्त इकाई का शिविर ग्राम कोरबी धतूरा में लगाया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने शून्य बजटिंग आधारित कृषि करना जीवाश्म खाद का प्रयोग करना इत्यादि कार्य कृषि विशेषज्ञों से सीखा। स्वयंसेवकों ने श्रमदान करके स्कूल के मैदान का समतलीकरण, रास्ता निर्माण, तालाब एवं पचरी के आसपास साफ-सफाई एवं हैंडपंप की सफाई आदि कार्य किये। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की विभिन्न संस्कृतियों का समावेश करते हुए लोक नृत्य एवं लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति स्वयंसेवकों द्वारा दी गई।

शिविर के दौरान एक दिवसीय ट्रैकिंग का कार्यक्रम भी रखा गया जिसमें स्वयंसेवकों ने जंगल वार फेयर की ट्रेनिंग भी प्राप्त की । शिविर के अंतिम दिन विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, एसईसीएल दीपका हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया जिसका उद्घाटन माननीय विधायक कटघोरा श्री पुरुषोत्तम कँवर द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 250 से अधिक ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों की चिकित्सीय जांच की गई एवं दवाई वितरण किया गया। शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में , सैयद कलाम जी, श्री दीपक लहरें, श्री महिमोर एवं श्री राठौर सर एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री अखिलेश पांडेय जी उपस्थित थे।

इस शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक मोहम्मद एहतेशाम, रामेश्वर आदित्य,विपिन शर्मा, शंकर दास महंत, विनोद पटेल, रजनीश मरावी, अमरनाथ पटेल, ललित कुमार, डैनी सोनकर, मुकेश महंत आदि का रहा। इस शिविर में नवरत्न सिंह राजपूत,दुर्गेश कुम्भकार, हेमा गुप्ता, कुसुम कैवर्त, अनिकेत प्रभुवा, दर्शना कुमारी, मोनिका, महाकुमारी सोनू कुमार ,गजेंद्र लहरें आदि स्वयंसेवकों का सहभागिता रही।
रिपोर्टर :- अभिषेक तिवारी