कोरबा/छत्तीसगढ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन कोरबा जिलाध्यक्ष सर्वेश सोनी,संभागीय संयोजक मुकुंद उपाध्याय, संरक्षक आर के पाण्डेय, सचिव राजेश राय संग छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संरक्षक प्यारेलाल चौधरी ने छत्तीसगढ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला कोरबा की ओर से नवपदस्थ कलेक्टर संजीव झा से सौजन्य भेंट की और कोरबा पदस्थापना पर बधाई शुभकामनाऐ देते हुये उन्हे जिले के शिक्षक शिक्षिकाओ की ओर से कोरबा को नई ऊंचाई पर ले जाने का विश्वास दिलाया।संगठन की ओर से महिपाल पटेल, यज्ञेश पाण्डेय,के के पाण्डेय, विजय सिंह ठाकुर, अशोक नायक,राजेन्द्र बंजारे आदि ने भी अपनी शुभकामनाऐ प्रेषित की है।