Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » नेशनल लोक अदालत तैयारियों का चीफ जस्टिस अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग माध्यम संबोधन कोरबा अधिकारियों में दिखा लक्ष्य प्राप्ति उत्साह
    छत्तीसगढ

    नेशनल लोक अदालत तैयारियों का चीफ जस्टिस अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग माध्यम संबोधन कोरबा अधिकारियों में दिखा लक्ष्य प्राप्ति उत्साह

    By Tv 36 HindustanApril 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर

    डीएल कटकवार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के आशय की जानकारी देते हुए शीतल निकुंज सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा मुख्य न्यायाधीश के उद्गारों के उद्देश्य को बताया कि सभी लोगों के संयुक्त प्रयासों से एक बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। जिसका उदाहरण छत्तीसगढ में आयोजित लोक अदालतों के पूर्व के आंकड़ों का अवलोकन करने से प्राप्त होता है। अन्य प्रांतों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ लोक अदालतों के परिणाम की अपेक्षा छत्तीसगढ में लोक अदालतों का परिणाम ज्यादा अच्छा और सराहनीय रहा है। जिससे यह प्रतीत हुआ है कि लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य पूरा हुआ है। लोक अदालत की सफलता में सभी का सहयोग प्राप्त है और इस उददेश्य को पूरा करने के लिए सभी का योगदान जरूरी भी है, जिससे अच्छे परिणाम आ सकें ।

    उपरोक्त बातें माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा,मुख्य न्यायाधिपति, छ0ग0 उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक,छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत जो कि दिनांक 13.5.2023 को आयोजित होनी है के संबंध में समस्त जिला न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट जज,जिलों के न्यायिक अधिकारियों,कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक,बैंक बीमा के अधिकारियों, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष,आयुक्त नगरपालिक निगम इत्यादि के साथ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालयए बिलासपुर के एनआईसी के माध्यम से वचुर्अल वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान व्यक्त की गई

    मोटर दुघर्टना दावा प्रकरणों, ट्रैफिक चालान,कामशिर्यल कोर्ट,चेक बाउंस,वैवाहिक विवाद के मामलों का लोक अदालतो मेें निराकरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छोटे मोटे विवादों का लोक अदालतों के माध्यम से निस्तारण हो जाने पर न्यायालय पर ऐसे छोटे मामलों का भार कम होता है और न्यायालय को संगीन मामलों के शीध्र निराकण पर विचार करने में सुगमता होती है।वचुर्अल बैठक में उपस्थित जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों से अपेक्षा की कि वे अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रकरणों के निपटारे का प्रयास करें और इसके कायार्न्वयन में यदि कोई समस्या आती है तो सालसा के सदस्य सचिव से संपर्क करें।

            वचुर्अल मीटिंग को माननीय न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी न्यायाधीश छ.ग. उच्च न्यायालय एवं कायर्पालक अध्यक्ष छ0ग0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संबोधित किया गया। उन्होनें व्यक्त किया कि न्यायालयों में छोटे मोटे प्रकरण काफी संख्या में लंबित है और उनके पक्षकार परेशान होते रहते हैं। ट्रैफिक चालान, भूमि अधिग्रहण,विद्युत बिल, नगरपालिका के टैक्स,जल देयक, श्रम विवाद,भाड़ा नियंत्रण,राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में निराकृत कर उनके पक्षकारों को राहत दिलायी जा सकती है। उन्होनें जिले के पुलिस अधीक्षकों से अपेक्षा की कि नेशनल लोक अदालत में चिन्हांकित किए जाने वाले प्रकरणों के पक्षकारों को उचित समय पूर्व नोटिस तामील करायी जा सके, इसके संबंध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएं ताकि पक्षकार अपने मामलों के संबंध में न्यायालयों में उपस्थित रह सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से अपेक्षा करते हुए कहा कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन हाईब्रिड माध्यम से किया जा रहा है, इसलिए ऐसा कोई पक्षकार जो वचुर्अल माध्यम से मामले में उपिस्थत होना चाहता है,तो उसकी उपस्थिति के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।लोगों को उनके घर तक न्याय की पहंच उपलब्ध सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विगत नेशनल लोक अदालत में जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के निराकरण के लिए आयोजित की गई मोहल्ला लोक अदालत की सफलता की सराहना करते हुए आगामी नेशनल लोक अदालत में भी जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के पक्षकारों को उनकी छोटी जनोपयोगी समस्याओं से निजात दिलाने का प्रयास करें। उन्होनें कहा जिस गति से लोगों अदालतों के सफलता का प्रयास चल रहा है,वह धीमा नहीं होना चाहिए।
    
      वचुर्अल बैठक में उपस्थित न्यायमूर्ति एस.एस.अग्रवाल- न्यायाधीश, छ0ग0उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष.उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति बिलासपुर के द्वारा कहा गया कि लोक अदालतों में अधिक से अधिक प्रकरण चिन्हाकित किया जाना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि यह प्रयास होना चाहिए कि चिन्हांकित किए गए प्रकरणों का अच्छी तरह अध्ययन किया जावे, ताकि पक्षकारों को प्रकरण के बारे में अच्छे से समझाया जा सके। उन्होनें व्यक्त किया कि मोटर दुघर्टना मुआवजा संबंधी मामलों में अब बीमा कंपनियां भी आगे आकर पीड़ित पक्ष से राजीनामा करने का प्रयास करती है,इसलिए इस दिशा में प्रयास आवश्यक है। यह उत्साह का विषय है कि मुख्य न्यायाधिपति द्वारा छत्तीसगढ राज्य में लोक अदालतों के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण की सराहना की गई है। हमें आगे भी लोक अदालतों के आयोजन के उद्देश्यों को पूरा करने में ऐसे ही प्रयास करते रहने की आवश्यकता है |
      ज्ञात हो कि नेशनल लोक अदालत नालसा,नई दिल्ली के निदेर्शानुसार पूरे देश में कलैण्डर वर्ष 2023 में लोक अदालत का आयोजन सभी स्तरों अथार्त् तहसील न्यायालय से लेकर उच्चतम न्यायालय स्तर पर आयोजित होनी है। इसी अनुक्रम में आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन पूरे देश सहित कोरबा जिले  में दिनांक 13.05.2023 को किया जाना है आशय की जानकारी देते हुए जिला विधिक सचिव शीतल निकुंज ने बताया जिलेभर के हितग्राहियों से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंच प्रदत न्यायालयीन सुविधाओं का लाभ लें।
    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today news जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर /डीएल कटकवार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleब्रेकिंग: सीएम भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर किया..
    Next Article निर्माणाधीन दो मंजिला मकान से गिरा मजदूर,इलाज के दौरान मौत…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पुरुषों में बाल झड़ने की क्या है वजह इन 6 कारणों को न करें नजरअंदाज…

    November 18, 2026

    बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस तारीख से होगी शुरू…

    November 18, 2026

    मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम…

    November 18, 2026

    ICC ने टीम इंडिया पर लगाया भारी जुर्माना, न्यूजीलैंड को हराने के बाद भी खिलाड़ियों की कटेगी 35% मैच फीस…

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पुरुषों में बाल झड़ने की क्या है वजह इन 6 कारणों को न करें नजरअंदाज…
    • बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, इस तारीख से होगी शुरू…
    • मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम…
    • ICC ने टीम इंडिया पर लगाया भारी जुर्माना, न्यूजीलैंड को हराने के बाद भी खिलाड़ियों की कटेगी 35% मैच फीस…
    • ‘पंचायत 5’ में लौटेंगे सचिव जी, फुलेरा में फिर बदलेगी सत्ता, रिलीज डेट तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?