
विनोद गुप्ता सूरजपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्टजिला सूरजपुर जिले के दौरे में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई सामाजिक कार्यकर्ता, संगठनो,से सौजन्य मुलाकात भटगांव SECL आशियाना रेस्ट हाउस में किये ,जिसमे सैकड़ों लोग बारी बारी मुख्यमंत्री से मुलाकात किये और अपने अपने सामाजिक उत्थान पर आवेदन दिए,,,इसी कड़ी में जिला सूरजपुर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता ,,हमेशां,, जुल्म अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले, सभी समाज के हित में साथ देने वाले जिला के शान सीताराम भास्कर ने कई छेत्रिय समस्याओं एवम सामाजिक उत्थान के लिये आवेदन मुख्यमंत्री को दिए,,जिसमे भैयाथान जनपद के पंचायत भवन झिलमिली से पंचायत भवन खैरी पहुच मार्ग को मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत रोड निर्माण कराने,, एवम खैरी परसापरा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सामाजिक भवन निर्माण,, और जनपद प्रतापुर के पंचायत मरहट्टा में संत शिरोमणि रविदास सामाजिक भवन निर्माण कराने, और चिटफंड कंपनियों में जमा किये पैसा किसानो का वापस कराने,और जिला सूरजपुर में जुल्म अत्याचार ,रेप ,हत्या,जैसी जघन्य अपराध चरम सीमा पर है,
इसमें तत्काल पुलिस कानून सख्ती बरते,जिससे अपराधियो में ख़ौप पैदा हो,अपराध रुक सके,,,कई बिंदुओं पर चर्चा हुआ ,मुख्यमंत्री ने आस्वासन दिए जरूर आपके बताए बातों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और अपराध बिल्कुल न हो ऐसा बेवस्था रखे,और,मुख्यमंत्री ने तत्काल मौके पर सामाजिक रविदास भवन ग्राम मरहट्टा जनपद प्रतापुर में बनाने और जनपद भैयाथान के ग्राम पंचायत खैरी परसापरा में सामाजिक अम्बेडकर भवन बनाने स्वीकृति दी,और बाकी मुख्यमंत्री सड़क रोड़ निर्माण को जल्द से जल्द बनवाने व अन्य समस्याओं का समाधान करने मुख्यमंत्री ने आस्वासन दिया,भास्कर के साथ सामाजिक कार्यकर्ता अतुल पाटिल,छोटू अखिलेश पाटिल,भोले पाटले,अधीन पाटले,रामगुलाम चौधरी,डॉक्टर अहिरवार,देवनारायण पाटिल,राहुल भास्कर, बिनोद भोलू,कल्लू सिंह पूर्व सरपंच व अन्य उपस्थित रहे,