Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गुरु घासीदास जयंती समारोह में मुख्यमंत्री हुए शामिल, बोले: गुरु घासीदास के इस सिद्धांतों से ही बनेगा विकसित प्रदेश…
    छत्तीसगढ

    गुरु घासीदास जयंती समारोह में मुख्यमंत्री हुए शामिल, बोले: गुरु घासीदास के इस सिद्धांतों से ही बनेगा विकसित प्रदेश…

    By Tv36 HindustanDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास द्वारा दिखाया गया सत्य, समानता और मानवता का मार्ग ही छत्तीसगढ़ को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेकर समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री मुंगेली जिले के लालपुर में आयोजित गुरु घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेला समारोह में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

    लालपुर के विकास को मिली नई गति
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने लालपुर क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने यहां नवीन महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा करते हुए मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया। इसके अलावा आयोजन स्थल पर भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये तथा मुंगेली सतनाम भवन के नवीनीकरण हेतु 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की।

    धार्मिक अनुष्ठान से कार्यक्रम की शुरुआत
    समारोह की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की शांति, खुशहाली और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद लिया।

    जनकल्याण योजनाओं का दिया ब्यौरा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। सरकार प्रत्येक पात्र किसान से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि बीते दो वर्षों में धान के रकबे के साथ किसानों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएसी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है और नई औद्योगिक नीति युवाओं को उद्यमिता से जोड़ने में सहायक सिद्ध हो रही है।

    समावेशी विकास पर सरकार का फोकस
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि अनुसूचित जाति प्राधिकरण को अधिक सशक्त बनाते हुए उसके बजट में बढ़ोतरी कर 75 करोड़ रुपये किया गया है। वहीं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सर्व समाज को साथ लेकर विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनुसूचित समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को पायलट प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।

    भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद
    कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, जनपद अध्यक्ष लोरमी वर्षा विक्रम सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख और बड़ी संख्या में सतनामी समाज के अनुयायी शामिल हुए।

    Post Views: 360

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article31 दिसंबर को रायपुर के इस गांव में विशाल हिंदू सम्मेलन, मोहन भागवत करेंगे संबोधन…
    Next Article इस गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट होंगे ये दो यूरोपीय नेता, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी फोकस…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…

    February 17, 2026

    मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…

    February 17, 2026

    आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..

    February 17, 2026

    सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…
    • मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…
    • आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..
    • सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…
    • RBI में सरकारी नौकरी 58 हजार तक सैलरी, 650 इन पदों पदों पर भर्ती…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?