भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। हाल ही में सीएम ने सभी शासकीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन देने के निर्देश जारी कर दिए है।
रोशनी का त्योहार अब और भी ज्यादा रोशन होने जा रहा है। इसकी जानकारी सीएम शिवराज ने खुद ट्वीट कर दी। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि हमारे सभी कर्मचारी शादी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं-शिवराज।