Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, शहरों में रहने वाले स्लम बस्तियों के गरीबों के लिए बन रहा वरदान
    RAIPUR

    मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, शहरों में रहने वाले स्लम बस्तियों के गरीबों के लिए बन रहा वरदान

    By Tv 36 HindustanOctober 20, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर,| गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति चाहता है कि जब वह बीमार पड़े तो उसे अपने इलाज के लिए भटकना न पड़े। छोटी-छोटी बीमारी के लिए अपना रोजी रोजगार बंद कर डाक्टरों से अपॉइंटमेंट लेकर और लाईन में लगकर इलाज कराने से हर कोई बचना चाहता है। लोगों की इन्ही परेशानियों और जरूरतों को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ में शुरू की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अब इन्हीं उद्देश्यों और लक्ष्यों को न सिर्फ पूरा कर रही है, बल्कि अपने मुहल्ले में ही घर के पास कैंप लगने से जरूरतमंद लोगों को इलाज में बहुत सहूलियत हुई है।

    स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के साथ गरीबों का शीघ्र इलाज कर उन्हें स्वस्थ बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम का परिणाम है कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना ने गरीब परिवारों का दिल जीत लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देशन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 1 नवंबर 2020 को प्रदेश के 14 नगर पालिक निगमों से प्रारंभ हुई योजना अब राज्य के सभी नगरीय निकायों में संचालित है। अभी तक करीब 32 लाख मरीजों का उपचार हो चुका है। 

    राज्य के 14 नगर निगम क्षेत्रों की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के प्रथम चरण की शुरूआत 01 नवम्बर 2020 को हुई थी। इसके तहत 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा स्लम बस्तियों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार एवं दवा वितरण की शुरूआत की गई थी।

    31 मार्च 2022 को इसका विस्तार पूरे राज्य के नगरीय निकाय क्षेत्रों में किया गया तथा 60 और नई मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसी परिकल्पना की थी स्लम बस्तियों में निवासरत लोगों का इलाज उनके घर पर ही हो। इसी उद्देश्य के साथ लागू की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 31 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल द्वारा स्लम बस्तियों में पहुंचकर किया गया है। योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस 120 मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है।इस योजना के माध्यम से अब तक 6 लाख 74 हजार 121 मरीजों को पैथालॉजी टेस्ट की सुविधा मुहैया कराने के साथ ही 26 लाख 10 हजार 277 से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवाएं दी गई हैं।

    योजना के तहत लाभान्वित मरीजों में दो लाख 52 हजार 263 श्रमिक भी हैं।छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक राज्य के 169 नगरीय निकायों की स्लम बस्तियों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा लगने वाले कैम्प और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने वालों की संख्या वृद्धि देखी जाए तो हर माह लाखों मरीज मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 43 हजार 70 शिविर में करीब 32 लाख मरीज लाभान्वित हुए हैं। वहीं दाई-दीदी क्लीनिक योजना अंतर्गत 1657 शिविर में एक लाख 23 हजार 657 मरीजों का उपचार किया जा चुका है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजिला चिकित्सालय में लेखापाल सह स्टोर कीपर पद पर निकली भर्ती
    Next Article मृत बच्चे के शव को नहीं, नसीब हुई एंबुलेंस,पिता बाइक की डिक्की में नवजात के शव को ले गया कलेक्टर के पास
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, इतने शव मिले, अभी भी कई लोग लापता; SDRF-NDRF की टीम का रेस्क्यू जारी…

    May 1, 2026

    इतने KM की आंधी,ओले और बारिश मचाएंगे कहर; UP-बिहार से लेकर 11 राज्यों में दो दिन बरपेगी आफत, IMD का महा-अलर्ट…

    May 1, 2026

    आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 994 रुपए तक महंगा हुआ,ऑनलाइन गेमिंग के लिए नए नियम भी लागू: मई में होने वाले 4 बड़े बदलाव…

    May 1, 2026

    शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द, 13 मई को खुली अदालत में होगी अंतिम दौर की सुनवाई…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, इतने शव मिले, अभी भी कई लोग लापता; SDRF-NDRF की टीम का रेस्क्यू जारी…
    • इतने KM की आंधी,ओले और बारिश मचाएंगे कहर; UP-बिहार से लेकर 11 राज्यों में दो दिन बरपेगी आफत, IMD का महा-अलर्ट…
    • आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 994 रुपए तक महंगा हुआ,ऑनलाइन गेमिंग के लिए नए नियम भी लागू: मई में होने वाले 4 बड़े बदलाव…
    • शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द, 13 मई को खुली अदालत में होगी अंतिम दौर की सुनवाई…
    • राघव चड्ढा संग AAP छोड़ने वाले हरभजन सिंह पहुंचे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट; सुरक्षा हटाने के भगवंत मान सरकार के फैसले को देंगे चुनौती…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?