Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम पटना में हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन,परिणय सूत्र में बंधे 85 जोड़े विधायक जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए…
    समाचार

    रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम पटना में हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन,परिणय सूत्र में बंधे 85 जोड़े विधायक जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए…

    By Tv 36 HindustanMarch 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रिपोर्टर – जानी खान सूरजपुर

    सूरजपुर/13 मार्च 2023/ छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022-23 अंतर्गत रामानुजनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत पटना के सरना बगीचा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन हुआ। सरगुजा आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेम नगर विधायक श्री खेलसाय सिंह, जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों सहित गणमान्य नागरिकों ने 85 नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देकर सुखद खुशहाल वैवाहिक जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रामानुजनगर ब्लाक के 60, प्रेमनगर ब्लॉक के 25 इस प्रकार 84 हिन्दु जोड़े एवं 1 मुस्लिम जोड़े कुल 85 परिणय सूत्र में बंधे।


    सरगुजा आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह सहित प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 हजार की बढ़ोतरी की गई है जो गरीब परिवार के लिए एक सौगात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवेदनशील सोंच है कि बेटियों का विवाह बिना किसी पारिवारिक खर्च के आसानी से हो। इसी सोंच के चलते उन्होंने योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले राशि पच्चीस हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए देने का निर्णय लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापन किया है।


    इस योजना का मुख्य उद्देश्य निर्धन कन्याओं के विवाह सन्दर्भ में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण करने, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजुल खर्चों को रोकने, सामूहिक विवाह के माध्यम से निर्धनों के मनोबल एवं आत्मसम्मान में वृद्वि करने, सामाजिक हालत में सुधार करने, दहेज एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने। वधु अथवा वर के माता-पिता पर किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ ना पड़े। इस योजना के तहत् कन्या मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अन्तर्गत जारी राशन कार्ड धारित परिवार की हो, एक परिवार की अधिकतम 2 कन्याओं को योजना का लाभ दिया जा सकता है। कन्या की आयु 18 वर्ष एवं लड़के की आयु 21 वर्ष से अधिक हो। कन्या छ.ग. की निवासी हो। कन्या के प्रथम विवाह पर ही यह राशि देय होगी।

    सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने पर ही सहायता राशि की पात्रता होती है।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य उर्दू बोर्ड के सदस्य श्री इस्माइल खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नरेश राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती आनंद कुंवर, नगर पंचायत प्रेम नगर उपाध्यक्ष श्री आलोक साहू, सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती प्रमिला देवी साहू, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के समन्वयक श्री परमेश्वर यादव, सरपंच श्रीमती विमला सिंह मरावी, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम एसडीएम श्री उत्तम रजक, एसडीओपी श्री प्रकाश सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री चंद्रबेस सिसोदिया,प्रतिनिधि गण,गणमान्य नागरिक एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticleGetItOn Review — Exactly What Do We All Know About Any Of It?
    Next Article पीएम मोदी ने पहली बार राहुल गांधी को दिया जवाब कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाए जा रहे सवाल, जाने पूरा मामला
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय कल देंगे स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत अस्पताल का होगा शुरू होगा निर्माण कार्य…

    November 29, 2026

    ये यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार…

    November 29, 2026

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं प्रदेश की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…

    November 29, 2026

    ओलंपिक ग्रामीण और जनजातीय अंचलों की खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का सशक्त मंत्र मुख्यमंत्री…

    November 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय कल देंगे स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत अस्पताल का होगा शुरू होगा निर्माण कार्य…
    • ये यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार…
    • कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं प्रदेश की अमूल्य धरोहर मुख्यमंत्री साय…
    • ओलंपिक ग्रामीण और जनजातीय अंचलों की खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का सशक्त मंत्र मुख्यमंत्री…
    • संभाग की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?