Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ब्रह्मपुत्र नदी का पानी रोके चीन,भारत के ‘जल युद्ध’ के बाद पाकिस्तानियों की अपने सदाबहार दोस्त से अपील, क्या ये संभव है…
    समाचार

    ब्रह्मपुत्र नदी का पानी रोके चीन,भारत के ‘जल युद्ध’ के बाद पाकिस्तानियों की अपने सदाबहार दोस्त से अपील, क्या ये संभव है…

    By Tv 36 HindustanApril 27, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत के सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने के बाद पाकिस्तान के लोग लगातार चीन से भारत का पानी बंद करने की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान के लोगों को उम्मीद है कि चीन, निश्चित भारत को सबक सिखाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स इस तरह से इस बात को प्रोजेक्ट कर रहे हैं, कि भारत की तमाम नदियां चीन से ही निकलती हैं और चीन के पानी रोकने के बाद भारत एक एक बूंद पानी के लिए तरसेगा। भारत के सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने पाकिस्तान पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। हालांकि तत्काल प्रभाव की संभावना नहीं है, लेकिन अगर भारत ने पानी का डेटा शेयर करना बंद किया तो पाकिस्तान के लिए बाढ़ और सूखे का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाएगा। जिसका असर खेती पर होगा। लिहाजा बिलावल भुट्टो समेत तमाम पाकिस्तानी नेता और एक्सपर्ट भारतीयों का खून बहाने की बात कर रहे हैं।

    दूसरी तरफ भारत ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद किसी भी हाल में कबूल नहीं है और पाकिस्तान का हुक्का पानी बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान ने आतंकवाद और “एक हजार कट” की रणनीति का उपयोग करके भारत का खून बहाने के लिए अपने पास मौजूद सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया है। लेकिन भारत के सब्र का बांध अब टूट चुका है। आपको बता दें कि पाकिस्तान को सिंधु नदी बेसिन के कुल संसाधनों का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा दिया गया है, इसके अलावा पश्चिमी पंजाब की नदियों पर बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता भी दी गई है। लेकिन अब भारत ने इस संधि को रोककर पाकिस्तान के पैरों तले जमीन हिला दी है।

    क्या चीन भारत के पानी को रोक सकता है?
    पाकिस्तान को लेकर भारत ने काफी धैर्य दिखाया है। 1965 की युद्ध से लेकर 1971 की लड़ाई, कारगिल की लड़ाई और दर्जनों आतंकी हमलों के बावजूद भारत ने सिंधु जल समझौते को नहीं रोका था। इसीलिए इस वक्त भारत का ये सबसे आक्रामक कदम लग रहा है। लेकिन भारत का तर्क है कि पाकिस्तान ने अब कूटनीति के सारे दरवाजे बंद कर दिए हैं। सिंधु जल समझौते को आधार बनाकर अगर चीन और भारत की बात करें तो निश्चित तौर पर चीन और भारत के संबंध भी तनावपूर्ण रहे हैं। लेकिन भारत और चीन के बीच के विवाद की मूल प्रकृति पाकिस्तान की तुलना में अलग है। क्योंकि सबसे पहली बात कि भारत, चीन में आतंकवाद नहीं फैलाता है और दोनों देशों के बीच के विवाद आपसी बातचीत से सुलझाए जाते हैं, जैसा गलवान के बाद किया गया है। उसके अलावा भारत, चीन के अंदर किसी अलगावलादी आंदोलन या देश के अंदर किसी तरह की घरेलू हिंसा को भड़काने की कोशिश नहीं करता है। इसीलिए चीन के पास इस तरह की कोई वजह नहीं है। दोनों देशों के बीच विशुद्ध सीमा विवाद है, जिसके निश्चित तौर पर खतरनाक स्थिति में पहुंचने की संभावना रहती है, लेकिन चीन के पास भारत की तरह वजहें नहीं हैं

    इसके अलावा जिस तरह से भारत और पाकिस्तान सिंधु जल समझौते में बंधे थे, भारत और चीन के बीच इस तरह का कोई संमझौता नहीं है। दोनों देशों के बीच कानूनी रूप से बाध्यकारी, व्यापक जल-साझाकरण को लेकर कोई संधि नहीं है। हालांकि बाढ़ के मौसम के दौरान ब्रह्मपुत्र जैसी कुछ नदियों के लिए जल विज्ञान संबंधी आंकड़ों को साझा करने के संबंध में समझौता ज्ञापन (एमओयू) हैं, लेकिन ऊपरी तटवर्ती देश के रूप में चीन, सिंधु जल संधि ढांचे के तहत भारत की तुलना में काफी कम बाधाओं के साथ काम करता है। इसके अलावा चीन अगर पानी रोकता भी है तो इसकी वजह उसकी ऊर्जा परियोजना या जियो-पॉलिटिकल बढ़त हासिल करने की होगी, ना की आतंकवाद। इसीलिए पाकिस्तानियों की ये चाहत कि चीन, भारत के साथ ऐसा कर सकता है, ये उनकी किसी और को ‘पिता’ बनाने की हरकत से बढ़कर कुछ और नहीं है।

    चीन के पानी रोकने का भारत में क्या होगा असर?
    चीन ने तिब्बत के मेडोग रीजन में ब्रह्मपुत्र पर एक सुपर डैम बनाने की घोषणा की है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि चीन डैम बनाकर पानी के बहाव को रोक सकता है। लेकिन इसका असर पूरे भारत पर नहीं होगा। इसका असर अरुणाचल प्रदेश, असम और सिक्किम पर होगा। वहां की खेती पर असर पड़ेगा और लाखों लोग प्रभावित हो सकते है। लेकिन भारत के सामने पाकिस्तान जैसी समस्या नहीं होगी। भारत के पास खुद अपने ही देश से निकलने वाली दर्जनों नदियां हैं और भारत अपने प्रभावित क्षेत्रों को पीने की पानी की समस्या से जूझने नहीं देगा। इसके अलावा अगर खेती पर असर पड़ता है तो कम से कम अनाज की किल्लत नहीं होगी। वहीं भारत अरुणाचल प्रदेश और असम में फास्ट-ट्रैक डैम्स बनाकर चीन को काउंटर कर सकता है। ताकि पानी स्टोर कर आपातकाली स्थितियों में इस्तेमाल किया जा सके

    Post Views: 6,975

    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइन जगहों पर पैसे खर्च करने से मां लक्ष्मी हो जाती है प्रसन्न, देखते ही देखते आप भी हो जाते हैं अमीर…
    Next Article अब प्रदेश में गिरेंगे ओले, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर लगाए हैं गंभीर आरोप…

    February 4, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, स्टार्टअप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित पढ़े ये सभी 9 बड़े फैसले…

    February 4, 2026

    मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई…

    February 4, 2026

    जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, फर्श-दीवार से लेकर मोबाइल और इंटरनेट तक देनी होगी जानकारी…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर लगाए हैं गंभीर आरोप…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, स्टार्टअप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित पढ़े ये सभी 9 बड़े फैसले…
    • मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई…
    • जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, फर्श-दीवार से लेकर मोबाइल और इंटरनेट तक देनी होगी जानकारी…
    • यूपीआई से लेनदेन पर लगेगी फीस या मुफ्त मिलेगी सर्विस, सरकार ने खुद बताया ये अपना प्‍लान, 2000 करोड़ का आ रहा बोझ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?