Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » ब्रह्मपुत्र नदी का पानी रोके चीन,भारत के ‘जल युद्ध’ के बाद पाकिस्तानियों की अपने सदाबहार दोस्त से अपील, क्या ये संभव है…
    समाचार

    ब्रह्मपुत्र नदी का पानी रोके चीन,भारत के ‘जल युद्ध’ के बाद पाकिस्तानियों की अपने सदाबहार दोस्त से अपील, क्या ये संभव है…

    By Tv 36 HindustanApril 27, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत के सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने के बाद पाकिस्तान के लोग लगातार चीन से भारत का पानी बंद करने की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान के लोगों को उम्मीद है कि चीन, निश्चित भारत को सबक सिखाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान के एक्सपर्ट्स इस तरह से इस बात को प्रोजेक्ट कर रहे हैं, कि भारत की तमाम नदियां चीन से ही निकलती हैं और चीन के पानी रोकने के बाद भारत एक एक बूंद पानी के लिए तरसेगा। भारत के सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने पाकिस्तान पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। हालांकि तत्काल प्रभाव की संभावना नहीं है, लेकिन अगर भारत ने पानी का डेटा शेयर करना बंद किया तो पाकिस्तान के लिए बाढ़ और सूखे का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाएगा। जिसका असर खेती पर होगा। लिहाजा बिलावल भुट्टो समेत तमाम पाकिस्तानी नेता और एक्सपर्ट भारतीयों का खून बहाने की बात कर रहे हैं।

    दूसरी तरफ भारत ने साफ कर दिया है कि आतंकवाद किसी भी हाल में कबूल नहीं है और पाकिस्तान का हुक्का पानी बंद कर दिया गया है। पाकिस्तान ने आतंकवाद और “एक हजार कट” की रणनीति का उपयोग करके भारत का खून बहाने के लिए अपने पास मौजूद सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया है। लेकिन भारत के सब्र का बांध अब टूट चुका है। आपको बता दें कि पाकिस्तान को सिंधु नदी बेसिन के कुल संसाधनों का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा दिया गया है, इसके अलावा पश्चिमी पंजाब की नदियों पर बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता भी दी गई है। लेकिन अब भारत ने इस संधि को रोककर पाकिस्तान के पैरों तले जमीन हिला दी है।

    क्या चीन भारत के पानी को रोक सकता है?
    पाकिस्तान को लेकर भारत ने काफी धैर्य दिखाया है। 1965 की युद्ध से लेकर 1971 की लड़ाई, कारगिल की लड़ाई और दर्जनों आतंकी हमलों के बावजूद भारत ने सिंधु जल समझौते को नहीं रोका था। इसीलिए इस वक्त भारत का ये सबसे आक्रामक कदम लग रहा है। लेकिन भारत का तर्क है कि पाकिस्तान ने अब कूटनीति के सारे दरवाजे बंद कर दिए हैं। सिंधु जल समझौते को आधार बनाकर अगर चीन और भारत की बात करें तो निश्चित तौर पर चीन और भारत के संबंध भी तनावपूर्ण रहे हैं। लेकिन भारत और चीन के बीच के विवाद की मूल प्रकृति पाकिस्तान की तुलना में अलग है। क्योंकि सबसे पहली बात कि भारत, चीन में आतंकवाद नहीं फैलाता है और दोनों देशों के बीच के विवाद आपसी बातचीत से सुलझाए जाते हैं, जैसा गलवान के बाद किया गया है। उसके अलावा भारत, चीन के अंदर किसी अलगावलादी आंदोलन या देश के अंदर किसी तरह की घरेलू हिंसा को भड़काने की कोशिश नहीं करता है। इसीलिए चीन के पास इस तरह की कोई वजह नहीं है। दोनों देशों के बीच विशुद्ध सीमा विवाद है, जिसके निश्चित तौर पर खतरनाक स्थिति में पहुंचने की संभावना रहती है, लेकिन चीन के पास भारत की तरह वजहें नहीं हैं

    इसके अलावा जिस तरह से भारत और पाकिस्तान सिंधु जल समझौते में बंधे थे, भारत और चीन के बीच इस तरह का कोई संमझौता नहीं है। दोनों देशों के बीच कानूनी रूप से बाध्यकारी, व्यापक जल-साझाकरण को लेकर कोई संधि नहीं है। हालांकि बाढ़ के मौसम के दौरान ब्रह्मपुत्र जैसी कुछ नदियों के लिए जल विज्ञान संबंधी आंकड़ों को साझा करने के संबंध में समझौता ज्ञापन (एमओयू) हैं, लेकिन ऊपरी तटवर्ती देश के रूप में चीन, सिंधु जल संधि ढांचे के तहत भारत की तुलना में काफी कम बाधाओं के साथ काम करता है। इसके अलावा चीन अगर पानी रोकता भी है तो इसकी वजह उसकी ऊर्जा परियोजना या जियो-पॉलिटिकल बढ़त हासिल करने की होगी, ना की आतंकवाद। इसीलिए पाकिस्तानियों की ये चाहत कि चीन, भारत के साथ ऐसा कर सकता है, ये उनकी किसी और को ‘पिता’ बनाने की हरकत से बढ़कर कुछ और नहीं है।

    चीन के पानी रोकने का भारत में क्या होगा असर?
    चीन ने तिब्बत के मेडोग रीजन में ब्रह्मपुत्र पर एक सुपर डैम बनाने की घोषणा की है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि चीन डैम बनाकर पानी के बहाव को रोक सकता है। लेकिन इसका असर पूरे भारत पर नहीं होगा। इसका असर अरुणाचल प्रदेश, असम और सिक्किम पर होगा। वहां की खेती पर असर पड़ेगा और लाखों लोग प्रभावित हो सकते है। लेकिन भारत के सामने पाकिस्तान जैसी समस्या नहीं होगी। भारत के पास खुद अपने ही देश से निकलने वाली दर्जनों नदियां हैं और भारत अपने प्रभावित क्षेत्रों को पीने की पानी की समस्या से जूझने नहीं देगा। इसके अलावा अगर खेती पर असर पड़ता है तो कम से कम अनाज की किल्लत नहीं होगी। वहीं भारत अरुणाचल प्रदेश और असम में फास्ट-ट्रैक डैम्स बनाकर चीन को काउंटर कर सकता है। ताकि पानी स्टोर कर आपातकाली स्थितियों में इस्तेमाल किया जा सके

    Views: 7,185
    #diesel #petrol Big news community Covidrecovery PM Narendra modi नई दिल्ली रायपुर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleइन जगहों पर पैसे खर्च करने से मां लक्ष्मी हो जाती है प्रसन्न, देखते ही देखते आप भी हो जाते हैं अमीर…
    Next Article अब प्रदेश में गिरेंगे ओले, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं; इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    BCCI का बड़ा फैसला न्यूजीलैंड में फ्लॉप होने के बाद क्या कटेगा रोहित-विराट का पत्ता …

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को…

    November 24, 2026

    महतारी वंदन योजना से 68 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित, लगभग 14 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी…

    November 24, 2026

    मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन मुख्यमंत्री साय….

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • BCCI का बड़ा फैसला न्यूजीलैंड में फ्लॉप होने के बाद क्या कटेगा रोहित-विराट का पत्ता …
    • मुख्यमंत्री देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को…
    • महतारी वंदन योजना से 68 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित, लगभग 14 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी…
    • मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से खड़ा करना होगा जनआंदोलन मुख्यमंत्री साय….
    • आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसके बनेंगे बिगड़े काम जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?