Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारतीय किसानों को झटका देने चला था चीन, लेकिन भारत ने कर दिया चित; बनाया ऐसा प्लान देखता रह गया ड्रैगन…
    समाचार

    भारतीय किसानों को झटका देने चला था चीन, लेकिन भारत ने कर दिया चित; बनाया ऐसा प्लान देखता रह गया ड्रैगन…

    By Tv 36 HindustanJuly 29, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारत के किसानों को झटका देने के लिए चीन ने पिछले दो महीनों से उर्वरकों की आपूर्ति में बाधा डालने का काम किया है। ऐसे में भारत सरकार ने विशेष उर्वरकों (Special Fertilizer Production) के उत्पादन को बढ़ाने के तरीके ढूंढ रही है, जिसका फल, सब्जी और फूलों की खेती के लिए जरूरी हैं। चीन को लग रहा था कि उसके इस कदम से भारत के किसानों को झटका लगेगा। लेकिन वह अपनी इस चाल में कामयाब नहीं हो पाया।

    भारत ने हाई क्वालिटी फर्टिलाइजर के उत्पादन को बढ़ाने के दिशा में कदम तेज कर दिए हैं क्रेंद सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने पहले ही सार्वजनिक, सहकारी और निजी क्षेत्र की प्रमुख उर्वरक कंपनियों के साथ शुरुआती बातचीत की है। अधिकारी ने कहा, “हमने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों से विशेष उर्वरकों की उपलब्धता बढ़ाने को कहा है।”

    Special Fertilizer के लिए चीन पर निर्भर भारत
    विशेष उर्वरकों में पॉलिमर-कोटेड यूरिया (जो धीरे-धीरे मिट्टी में मिलता है और पौधों को लंबे समय तक उपलब्ध रहता है), चीलेटेड माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (जो क्षारीय मिट्टी में प्रभावी हैं), पानी में घुलनशील उर्वरक जैसे मोनोअमोनियम फॉस्फेट और पोटैशियम नाइट्रेट, और स्टेबलाइज्ड नाइट्रोजन उर्वरक (जिनमें यूरियस इनहिबिटर्स होते हैं) जैसे उर्वरक शामिल हैं। इस तरह के उर्वरकों के लिए भारत बहुत हद तक ड्रैगन पर निर्भर है।

    एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में आयात होने वाले विशेष उर्वरकों का लगभग 80% हिस्सा चीन से आता है। लेकिन पिछले दो महीनों से चीन की आपूर्ति बाधित है, क्योंकि वहां की सरकार ने बिना प्रतिबंध लगाए विभिन्न तरीकों से भारत को निर्यात रोक दिया है।

    इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) 2011 से पानी में घुलनशील और विशेष उर्वरकों का उत्पादन शुरू किया। कंपनी की मौजूदा प्रोडक्शन क्षमता 15,000 टन प्रति वर्ष है।

    भारत ने विकसित की उत्पादन तकनीक
    सॉल्युबल फर्टिलाइजर इंडस्ट्री एसोसिएशन के नेशनल प्रेसिडेंट रजिब चक्रवर्ती ने कहा, ” अभी तक तक भारत में दो महत्वपूर्ण पानी में घुलनशील उर्वरकों – मोनोअमोनियम फॉस्फेट (MAP) और कैल्शियम नाइट्रेट के उत्पादन की तकनीक नहीं थी। इस कमी को दूर करने के लिए, इशिता इंटरनेशनल ने भारतीय कच्चे माल पर आधारित एक एकीकृत प्रक्रिया विकसित की है, जो MAP, तरल कैल्शियम मैग्नीशियम, कैल्शियम नाइट्रेट, और अन्य पानी में घुलनशील उर्वरकों का उत्पादन कर सकती है।”

    सरकार से मिल रहा कंपनी को समर्थन
    इस परियोजना का पायलट प्लांट सरकार के समर्थन से शुरू हो रहा है। इशिता इंटरनेशनल के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर योगेश चव्हाण ने बताया कि यह स्टार्टअप 10,000 टन MAP और 5,000-7,000 टन अन्य पानी में घुलनशील उर्वरकों की उत्पादन क्षमता रखता है। कंपनी अब वाणिज्यिक उत्पादन बढ़ाने के लिए निवेश की तलाश कर रही है।

    सल्फर के लिए भारत की आयात निर्भरता एवरेज से धिक है। कोरोमंडल इंटरनेशनल, दीपक फर्टिलाइजर्स, और नेशनल फर्टिलाइजर्स जैसी कंपनियां सल्फर के लिए मध्य पूर्वी देशों से पिघला हुआ सल्फर आयात करती हैं। उच्च मूल्य वाले माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के लिए आयात निर्भरता मध्यम है।

    चीन दूसरे देशों के जरिए भारत भेज रहा विशेष उर्वरक
    चीन द्वारा विशेष उर्वरकों पर निर्यात प्रतिबंध के बाद, अन्य देशों से कैल्शियम नाइट्रेट की शिपिंग लागत में 50-60 फीसदी का इजाफा हुआ है। चीन कथित तौर पर इन उत्पादों को अन्य देशों में निर्यात कर रहा है और फिर वहां से भारत भेज रहा है।

    ऐसे में भारत को इसके लिए अधिक शिपिंग लागत अदा करनी पड़ रही है। हालांकि, अब भारत सरकार चीन की इस चाल को समझ गई है। सरकार ने देश में विशेष प्रकार के उर्वरक के उत्पादन में लगने वाले कच्चे माल की कमी को दूर करने पर काम कर रही है।

    Post Views: 555

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश आधार कार्ड और वोटर आईडी को पुनरीक्षण में मान्य करें’, …
    Next Article एक फिर झमाझम बरसेंगे बादल इन इलाकों में गरज-चमक की भी संभावना, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हाई कोर्ट ने भोजशाला को मंदिर किया घोषित, रामेश्वर शर्मा – पूर्व सीएम ने फैसले पर जताई खुशी…

    May 15, 2026

    कल वट सावित्री व्रत के शुभ मुहूर्त समय सहित जानिए इस विशेष व्रत की महिमा…

    May 15, 2026

    अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन के स्टे पर नहीं हो सकी बहस, इस वजह से टली सुनवाई…

    May 15, 2026

    अगले साल से इस बेस्ड पर होगी NEET परीक्षा, धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान, री-एग्जाम की नहीं देनी होगी फीस…

    May 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हाई कोर्ट ने भोजशाला को मंदिर किया घोषित, रामेश्वर शर्मा – पूर्व सीएम ने फैसले पर जताई खुशी…
    • कल वट सावित्री व्रत के शुभ मुहूर्त समय सहित जानिए इस विशेष व्रत की महिमा…
    • अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन के स्टे पर नहीं हो सकी बहस, इस वजह से टली सुनवाई…
    • अगले साल से इस बेस्ड पर होगी NEET परीक्षा, धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान, री-एग्जाम की नहीं देनी होगी फीस…
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना, वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नई फसल किस्मों और आधुनिक तकनीकों से किसानों को मिल रहा है लाभ सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?