कोरबा/पुलिस अधीक्षक भोज़ राम पटेल के निर्देश पर नगर कोतवाल निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव कोतवाली थाना क्षेत्र के बैंकों का औचक निरीक्षण किया। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक कोरबा एवं सिंडिकेट बैंक कोरबा के औचक निरीक्षण के दौरान किसी भी बैंक में आवश्यक दूरभाष नंबर के सूचना पटल नहीं थे, कई बैंकों में सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं मिले,सीसीटीवी कैमरा भी सही नहीं लगना पाया गया,फायर अलार्म स्मोक डिटेकटर भी सही नहीं मिला। समस्त प्रकार की खामियों को तत्काल निराकरण करने बैंक प्रबंधन को दिशा निर्देश दिया गया है।