Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 40 करोड़ में विधानसभा सीट का सौदा होने का दावा; वीडियो हुआ वायरल…..
    शीर्ष आलेख

    40 करोड़ में विधानसभा सीट का सौदा होने का दावा; वीडियो हुआ वायरल…..

    By Tv 36 HindustanOctober 19, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवारों का लिस्ट अभी तक भले ही जारी नहीं हो, लेकिन संभावित उम्मीदवारों का विरोध को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है. उम्मीदवारों के नामों को लेकर कांग्रेस के आला नेताओं की बैठकें लगातार दिल्ली में हो रही है, लेकिन अभी तक उम्मीदवारों के नामों पर मुहर नहीं लगी है. कांग्रेसी नेताओं एवं उनके समर्थकों ने पूरी ताकत लगाई हुई है. पिछले तीन चार दिनों से कांग्रेसी नेता अमीन कागजी, डॉ. अर्चना शर्मा, जाहिदा खान एवं अर्जुन बामणिया सहित कई नेताओं के समर्थक एवं विरोधी दिल्ली हैं.

    इस बीच सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो गए हैं. पहले वीडियो में राजीव अरोड़ा एवं कई कांग्रेसी नेता मालवीय नगर की उम्मीदवार रही डॉ. अर्चना शर्मा की शिकायत करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, दूसरे वीडियो में डॉ. अर्चना शर्मा मालवीय नगर की सीट का 40 करोड़ रुपए में सौदा करने का बड़ा आरोप लगा रही हैं.अर्चना शर्मा का बड़ा दावा, 40 करोड़ में हुआ सौदासोशल मीडिया पर मालवीय नगर से दो बार कांग्रेस की उम्मीदवार रही डॉ. अर्चना शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. हालांकि टीवी ने इसकी पुष्टि नहीं की है. इसमें अर्चना शर्मा किसी का नाम तो नहीं ले रही हैं, लेकिन साफ इशारा राजीव अरोड़ा की ओर है. वे कहती सुनाई दे रही हैं कि सर्वेक्षण में पराजित होने वाले नेता अब दूसरों के पैरों पर कुल्हाड़ी मारने में जुटे हुए हैं.

    डॉ. अर्चना शर्मा वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि पिछले दिनों विपक्षी पार्टी के नेताओं की एक होटल में बैठक हुई. इसमें 40 करोड़ रुपए में सीट का सौदा किया गया है. अर्चना को कहते सुना गया है कि भले ही कोई छुपकर सौदा करके आए लेकिन बातें बाहर आ ही जाती है, क्योंकि दीवारों के भी कान होते हैं.दूसरी ओर, जयपुर शहर की मालवीय नगर विधानसभा सीट से डॉ. अर्चना शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलों को लेकर विपक्षी नेता एकजुट हो गए हैं. डॉ. अर्चना के विरोध में कई नेता दिल्ली में अड्डा जमाए हैं.

    डॉ. अर्चना शर्मा बीजेपी नेता कालीचरण सराफ से लगातार दो चुनाव हार चुकी हैं. साल 2013 में वह लगभग 48,718 वोटों से हारी थी, जबकि साल 2018 के चुनावों में केवल 1704 वोट से पराजय का मुंह देखना पड़ा था.कांग्रेस नेता के खिलाफ एकजुट हुए विरोधीलेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिर से उन्हें टिकट दिया जा सकता है. इसे देखते हुए उनके विरोधी एकजुट हो गए हैं. उनके विरोधी नेताओं का कहना है कि वह लगातार चुनाव हार रही हैं, तो फिर क्यों उन्हें फिर उम्मीदवार बनाया जा रहा है.

    मुख्यमंत्री के नजदीकी राजीव अरोड़ा ने भी इस सीट पर दावेदारी जताई है. अब एक्स पोस्ट पर लिखा कि दो बार हारने के बाद भी टिकट लेने की दुर्भावना मालवीय नगर से कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचा रही है. मैंने पहले भी कहा था कि ऐसा कोई आरोप मुझ पर सिद्ध करते हो, तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, देखिए संभावित प्लेइंग-11….
    Next Article लंबी वेटिंग लिस्ट के बावजूद भी यात्रियों को अब खाली बर्थ मिल सकेगी आसानी से ….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीजेपी के बाद सोशल मीडिया पर इस नाम से नया अकाउंट, तेजी से बढ़े फॉलोअर्स…

    August 17, 2026

    आखिर क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी जानिए धार्मिक महत्व, पूजा का कारण और अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश…

    August 17, 2026

    मुख्यमंत्री ने इस इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…

    August 17, 2026

    सोमवार के अचूक उपाय भगवान शिव की कृपा पाने के लिए करें ये खास उपाय, दूर होंगी जीवन की परेशानियां…

    August 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीजेपी के बाद सोशल मीडिया पर इस नाम से नया अकाउंट, तेजी से बढ़े फॉलोअर्स…
    • आखिर क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी जानिए धार्मिक महत्व, पूजा का कारण और अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश…
    • मुख्यमंत्री ने इस इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती…
    • सोमवार के अचूक उपाय भगवान शिव की कृपा पाने के लिए करें ये खास उपाय, दूर होंगी जीवन की परेशानियां…
    • कम पैसों में बड़े मुनाफे का मौका या बड़ा जोखिम जानिए कॉल, पुट, स्ट्राइक प्राइस और ITM-ATM-OTM का पूरा गणित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?