*मध्यप्रदेश:-* घर की सफाई के साथ-साथ हम सभी घर में मौजूद हर एक छोटे-बड़े सामान की सफाई महीने-दो महीने पर करते हैं। लेकिन पानी की टंकी की सफाई की बारी आते-आते सालों बीत जाते हैं और टंकी की सफाई के बारे में तब ख्याल आता है जब पानी से बदबू आने लगती है या फिर नल से पानी आने में प्ऱाब्लम होने लगती है। अब ऐसे स्थिति में कई लोग खुद ही सफाई में लग जाते हैं या फिर किसी सफाईकर्मी को बुलाते हैं। घर में मौजूद पानी की टंकी अधिकतर पानी घर के कामों जैसे बर्तन धुलने , नहाने आदि में किया जाता है। पानी में जमी हुई गंदगी के कारण आप बीमार हो सकते हैं। ऐसे में टंकी का पांच से छह महीने में साफ होना बेहद ही जरूरी है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।आज हम आपको एक ऐसे हैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बड़ी ही आराम से अपनी पानी की टंकी को साफ कर सकती हैं।*टंकी साफ करने का तरीका*पानी की टंकी को साफ करने का प्लान करने से पहले टंकी में मौजूद पानी को खाली कर लें।पानी की टंकी को साफ करने के लिए सबसे पहले एक प्लास्टिक की बोतल को बीच से काटकर अलग कर लें। इसके बाद बोतल को फ्लावर के आकार में कैंची की मदद से काट लें।इसके बाद बोतल के ढक्कन वाले सिरे को छड़ी में फंसाकर बांध दें। अब बोतल के हिस्से को पानी की टंकी में डालकर चलाते हुए साफ करें। इसके साथ ही टंकी में वाटर पाइप डालें ताकि गंदगी पाइप की मदद से बाहर निकल सके। ऐसा करने से टंकी की तली में जमी हुई सारी गंदगी निकल जाएगी।*बेकिंग सोडा और विनेगर का करें इस्तेमाल*टंकी को साफ करने के बाद आप इसमें बेकिंग सोडा और विनेगर के घोल का पोछा लगा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप एक बाल्टी में पानी लेकर उसमें विनेगर और बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इस घोल को टंकी में डालकर कपड़े की मदद से पोंछे।*फिटकरी का भी कर सकती हैं इस्तेमाल*अगर आप टंकी को साफ नहीं कर पा रहीं हैं तो आप फिटकरी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक बाल्टी पानी में फिटकरी के टुकड़े को मिलाएं। घुलने के बाद फिटकरी वाले पानी को टंकी के पानी में मिलाएं।
