Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 30 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़कर युवक ने मांगी शराब, दो घंटे तक चलता रहा हंगामा, फिर जो हुआ
    राष्ट्रीय

    30 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़कर युवक ने मांगी शराब, दो घंटे तक चलता रहा हंगामा, फिर जो हुआ

    By Tv 36 HindustanNovember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुना में दो घंटे पुलिस और लोगों की सांसें थमी रहीं। एक युवक बिजली के पोल पर चढ़कर सबसे ऊपरी हिस्से पर जाकर बैठ गया। वह लगाता शराब देने की मांग करता रहा। पुलिस ने जब उसे शराब की एक बॉटल दी तब वह उसे पीकर नीचे उतरा।

    मामला गुना के नानाखेड़ी इलाके का है। सोमवार सुबह कैंट पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में खंभे पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची। पोल पर चढ़े युवक को देखने वहां भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। उसका कहना यही था कि उसे शराब लाकर दी जाए तभी वह नीचे उतरेगा।

    फिर पुलिस ने लाकर दी शराब
    जब युवक को नीचे उतारने के सारे प्रयास विफल हो गए तो पुलिस ने शराब की छोटी बॉटल मंगाई। पुलिस ने बॉटल उस युवक को दिखाकर पोल के नीचे छत पर फेंकी। इसके बाद युवक पोल से उतरा। उसने छत पर ही शराब का क्वार्टर गटक लिया। इसके बाद भी उसकी मांग कम नहीं हई। वह और शराब देने की मांग करने लगा। तब तक कुछ पुलिसकर्मी छत पर पहुंच गए और युवक को नीचे उतारा। सारी घटना कैमरे में कैद हो गई।

    युवक बोला- मरने के लिए चढ़ा
    पुलिस को शराबी युवक ने बताया कि वह मरने के लिए खंभे पर चढ़ा था। छत पर युवक को पकड़ने के बाद उसे सीढ़ियों के सहारे नीचे उतारा गया। युवक भागने का प्रयास कर रहा था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़े रखा।

    टीआई बोले- हो सकता था बड़ा हादसा
    कैंट थाना प्रभारी विनोद सिंह छाबई ने बताया कि सुबह नानाखेड़ी इलाके में एक युवक के पोल पर चढ़ने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारा। उसके परिजनों को सूचना दी गई। गनीमत रही को पोल पर बिजली नहीं थी। हालांकि पोल के नीचे की तरफ कुछ वायर जरूर लगे हुए थे, लेकिन ऊपरी तरफ पोल पर वायर नहीं थे, वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

    Post Views: 0

    Climbing a 30 feet high pole Hindi news hindinews india the ruckus continued for two hours the young man asked for liquor then what happened
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआपके घर और ऑफिस में नलों से टपकता है पानी, तो हो जाये सावधान, होता है बेहद अशुभ
    Next Article कलेक्टर ने जिला परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षणविभागीय कार्यों की ली जानकारी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रगान से पहले गूंजा ‘वंदे मातरम्’, अरुण जेटली स्टेडियम में दिखा अनोखा नजारा…

    September 13, 2026

    PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे…

    September 13, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका मुख्यमंत्री साय…

    September 13, 2026

    सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्रगान से पहले गूंजा ‘वंदे मातरम्’, अरुण जेटली स्टेडियम में दिखा अनोखा नजारा…
    • PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका मुख्यमंत्री साय…
    • सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़
    • कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?