रायगढ़। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दिवाली से पहले किसानों को बोनस राशि देंगे। सीएम बघेल ने कहा कि 15 अक्टूबर को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि जारी की जाएगी। किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त की राशि जारी की जाएगी।
बता दें कि रायगढ़ जिले का दौरा करने पहुंचे सीएम बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के बारे में जानकारी लेने पर किसान मालाकार ने बताया कि उनके पास 7 एकड़ जमीन है जिस पर वह धान की खेती करते हैं, उन्हें इस साल योजना की दोनों किश्तों में से 18 हजार रुपये का लाभ मिला है।
सीएम बघेल के पूछने पर मालाकार ने बताया कि योजना से मिली राशि से उन्होंने अपने खेत में बोर खोद दिया है। जिससे उनके लिए अब बारह महीने से साग-सब्जी की खेती करना आसान होता जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वे बागवानी विभाग के सहयोग से मल्चिंग विधि अपनाकर करीब 2.5 एकड़ में करेले की खेती कर रहे हैं।सीएम ने किसान मालाकार पर तंज कसते हुए कहा कि इतना मुनाफा हुआ तो बहू के लिए क्या लिया। इस पर किसान मालाकार ने बताया कि वह अपने बेटे की शादी के लिए पैसे इकट्ठा कर रहा था।