Bhent-Mulakat
गौरेला पेंड्रा मरवाही : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मरवाही विधानसभा एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र में 151 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत के 78 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इसमें मरवाही विधानसभा क्षेत्र में 56 करोड़ 20 लाख रुपये के 15 कार्यों और कोटा विधानसभा क्षेत्र में 20 लाख रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसी तरह भूमि पूजन में मरवाही विधानसभा क्षेत्र में 84 करोड 73 लाख रुपए के 55 कार्य और कोटा विधानसभा क्षेत्र में 9 करोड़ 96 लाख रुपए के 4 निर्माण कार्य शामिल है।
पत्रकारवार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए CM ने कहा कि –
– चिटफण्ड कंपनी के मामले में हम प्रभावी काम कर रहे हैं। देश भर में छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है जहां इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है। लोगों ने अपनी गाढ़ी कमाई इन कंपनियों में लगाई थी। हम इन पर प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं।
– एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आजाद हुआ और संविधान ने सबको दायित्व दिए हैं, ये आदर्श स्थिति है इसे बनाकर रखना चाहिए।