दिल्ली:- सोमनाथ भारती ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है की अरविंद केजरीवाल कल यानी 3 मई को जेल के बाहर होंगे। उन्हें कल जमानत मिल जाएगी। सोमनाथ भारती आगे कहते है की जिस प्रकार आप के सांसद संजय सिंह की जमानत का ईडी ने विरोध नहीं किया ठीक वैसे ही सीएम केजरीवाल की जमानत हो जाएगी। क्योंकि इडी के पास उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोपों वे अलावा कोई भी साक्ष्य नहीं है. न ही केजरीवाल के पास से 1 रुपये भी उस कथित शराब घोटाले के बरामद हुए हैं और न ही मनी ट्रेल का ही पता चला है।
वही दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा की सीएम अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत अरेस्ट- किया गया है। वही आतिशी आगे कहती है की भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिन्होंने लोगों को 15-15 लाख देने का वादा किया था। लेकिन बाद में बेशर्मी से कह दिया ये तो जुमला था। उन्होंने गैस और पेट्रोल के दामों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने 30 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल देने की बात कही थी, लेकिन आज पेट्रोल के दाम 100 के पार हैं।
