नई दिल्ली:- ओडिशा के निमापाड़ा में आयोजित एक रोड शो के दौरान सीएम पटनायक ने बड़ा दावा किया है. एक रोड शो में उनकी पार्टी बीजू जनता दल के चुनाव चिन्ह ‘शंख’ के कटआउट लेकर और झंडे लहराकर किया. CM ने इस मौके पर संक्षिप्त भाषण दिया, जिसमें उन्होंने उपस्थित लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने तथा बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना का लाभ सभी वर्गों को देने का आश्वासन दिया.
उन्होंने कहा, जुलाई के महीने से कोई बिजली बिल नहीं आएगा. सभी को बीएसकेवाई के तहत लाभ दिया जाएगा. मिशन शक्ति के सदस्यों को पेंशन मिलेगी.
