रायपुर:- लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग आगामी सात मई को होनी है. जिसके लिए प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग जिलों और राज्यों का दौरा कर रहें हैं. मुख्यमंत्री साय लगातार चुनावी सभा कर रहे है. और बीजेपी के लिए मतदान की अपील कर रहे है. इसी सिलसिले में आज मुख्यमंत्री साय प्रदेश के चार अलग अलग लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे. यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे.
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय आज प्रदेश के चार अलग अलग लोकसभा क्षेत्र सरगुजा, जांजगीर चांपा, बिलासपुर और कोरबा लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे. यहां सीएम साय तीनों जनसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे. इसके बाद सीएम साय कोरबा में ही रात्रि विश्राम करेंगे.
