छत्तीसगढ़ :· रोड सेफ्टी बाइक राइडिंग शो एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार शो को प्रमोट करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद बाइक पर सवार होकर युवाओं को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उनका यह नया स्पोर्टी लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
8 और 9 नवंबर को बूढ़ापारा स्टेडियम में रेस
राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में 8 और 9 नवंबर को रोड सेफ्टी स्पोर्ट्स बाइक रेस का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को लेकर आम जनता में जागरूकता बढ़ाना है।
सीएम का नया अंदाज
सीएम विष्णुदेव साय का बाइक चलाते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे स्पोर्ट्स वियर, हेलमेट और गॉगल पहने हुए बाइक पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सीएम हाउस परिसर का बताया जा रहा है। इस अंदाज में साय को देखकर समर्थक और प्रशंसक दोनों उत्साहित हैं।
