Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोका-कोला इंडिया में अपने बिजनेस मॉडल को पेप्सी से कॉपी करने जा रही….
    News

    कोका-कोला इंडिया में अपने बिजनेस मॉडल को पेप्सी से कॉपी करने जा रही….

    By Tv 36 HindustanJune 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोका-कोला का पेप्सी के साथ मार्केट में 36 का आंकड़ा है, ये बात सबको पता है. दोनों अपने एडवरटाइजमेंट में भी अक्सर एक-दूसरे को नीचा दिखाने का काम करते हैं. लेकिन अब कोका-कोला इंडिया में अपने बिजनेस मॉडल को पेप्सी से कॉपी करने जा रही है. इसके लिए उसकी 4 बड़े बिजनेस घरानों से बातचीत भी चल रही है.कोका-कोला अभी भारत में खुद से ही अपने प्रोडक्ट्स की बॉटलिंग करती है. हालांकि इंडिया के कुछ रीजनल मार्केट में उसने इस काम को आउटसोर्स किया है, लेकिन ओवरऑल उसकी सब्सिडियरी हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस (HCCB) ही इस काम को करती है, जिसकी वैल्यू को अब कंपनी अनलॉक करना चाहती है.क्या है कोका-कोला का फुल प्लान?कोका-कोला, अपनी सब्सिडियरी एचसीसीबी का आईपीओ लाना चाहती है. इसमें वह बहुत मामूली स्टेक बेचकर शुरुआत करेगी, धीरे-धीरे शेयर बाजार के नियमों के हिसाब से इसे न्यूनतम 25 प्रतिशत पब्लिक शेयर होल्डिंग तक ले ही जाना होगा.

    इससे ठीक पहले कंपनी एससीसीबी की वैल्यू को अनलॉक करना चाहती है, इसलिए वह भारत के 4 बड़े बिजनेस घरानों के साथ बातचीत कर रही है, जहां वह चाहती है कि करीब 1 बिलियन डॉलर (करीब 8300 करोड़ रुपए) का निवेश हासिल कर सके. इसे खबर की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से ईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बातचीत का कुछ आउटकम ही निकले, ऐसा जरूरी नहीं है, लेकिन बातचीत काफी एडवांस स्टेज में है, जो कई महीनों से चल रही है.पेप्सी की राह पर चली कोका-कोलाकोका-कोला की सब्सिडियरी एचसीसीबी ने 1997 में अपना ऑपरेशन शुरू किया.

    अभी कंपनी 62 तरह के बेवरेजेस की बॉटलिंग करती है. इसकी देशभर में करीब 16 फैक्टरी हैं. वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का प्रॉफिट ही करीब 810 करोड़ रुपए का रहा है.जनवरी 2024 में कंपनी ने अपने को एसेट लाइट करना शुरू किया, जिसके चलते बिहार, राजस्थान, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में अपने बॉटलिंग बिजनेस को वहीं के स्थानीय इंडिपेंडेंट बॉटलर्स को बेच दिया. इस मामले में अब कोका-कोला भारत में पेप्सी की राहत पर चलने की कोशिश कर रही है.पेप्सी ने भारत में बॉटलिंग का अपना पूरा कारोबार वरुण बेवरेजेस के हाथ में दे रखा है. कोका-कोला इसी मॉडल को कॉपी करना चाहती है.

    पेप्सी को इस मामले में मिली सफलता सबको पता है. वरुण बेवरेजेस की लिस्टिंग, इसके शेयर की वैल्यू में बढ़ोतरी ने इसके मालिक रवि जयपुरिया को आज भारत के चुनिंदा अरबपतियों में शामिल कराया है.इन 4 बिजनेस घरानों से डील की बातचीतकोका-कोला, बॉटलिंग ऑपरेशन के लिए एक लॉन्ग टर्म पार्टनर चाहती है. इसलिए वह स्ट्रेटजिक डील पर फोकस कर रही है. सूत्रों के मुताबिक कंपनी जुबिलेंट फूड वर्क्स, डाबर ग्रुप, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स के साथ बातचीत के एडवांस लेवल पर है.

    हालांकि इस बारे में पांचों ही कंपनियों ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया है.जुबिलेंट फूड वर्क्स, भारत की सबसे बड़ी रेस्टोरेंट चेन कंपनियों में से एक है. ये डोमिनोज, डंकिंस जैसी चेन को चलाती है. वहीं कई दक्षिण एशियाई देशों में भी इन ब्रांड का ऑपरेशन कंपनी के पास है. वहीं डाबर ग्रुप, पहले से एफएमसीजी सेक्टर में मजबूत पकड़ रखती है.

    Post Views: 980

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआपका कुल्ला करने का यह तरीका शरीर में बना देगा भयंकर कैंसर, जाने वैज्ञानिकों की सलाह…
    Next Article बालीबुड की हॉट एक्टर मलाइका जैसे कमर और फिगर पाने के लिए इस रूटीन को अपनाएं …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार सीएम साय…

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका…

    April 24, 2026

    RBI का बड़ा एक्शन, इस Payments Bank का लाइसेंस रद्द, ग्राहकों में मची हलचल…

    April 24, 2026

    नाबालिग के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से दरिंदो ने किया अगवा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी…

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार सीएम साय…
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका…
    • RBI का बड़ा एक्शन, इस Payments Bank का लाइसेंस रद्द, ग्राहकों में मची हलचल…
    • नाबालिग के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से दरिंदो ने किया अगवा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी…
    • यहां मिली 500 साल पुरानी तालपत्र पांडुलिपि, आयुर्वेद का खजाना सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?