*मध्यप्रदेश:-* नारियल का सेवन करना हर तरह से गुणकारी होता है। चाहे कच्चे नारियल का पानी पीना हो या फिर पके नारियल की गरी खाना हो। यहां हम बात कर रहे हैं, पके नारियल के बारे में। अक्सर आप पके नारियल से गरी निकालकर खाने के बाद उसका कवर फेंक देते हैं या फिर कई बार गरी निकालते समय ध्यान नहीं रखते तो वह खोल टूट भी जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, नारियल का यह खोल आपके बहुत काम आ सकता है। इस शेल से आप बेहद काम की चीजें बना सकते हैं। तो चलिए आज इस आर्टिकल में जानते हैं, नारियल के खोल से बनने वाले कुछ आसान क्राफ्ट्स-नारियल के खोल से आप गमला बना सकते हैं। इस छोटे क्यूट से गमले में आप मिनिएचर प्लांट लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पका हुआ जटाओं वाला नारियल लें। इसकी जटाओं को अलग करके इसे सावधानीपूर्वक दो हिस्सों में कर लें। अब किसी चाकू की मदद से नारियल के अन्दर से गरी बाहर निकाल लें और खोल को अच्छे से साफ कर लें। अब आप इस कोकोनट शेल में मिट्टी भरकर प्लांट लगाएं। इसे हैंगिंग प्लांटर के तौर पर आप बालकनी या खिड़की में भी टांगा जा सकता है।नारियल के खोल से कंदील बनाने का काम थोड़ा मेहनत वाला तो है, लेकिन यह आपके ड्रॉइंग रूम, बेडरूम, गेस्ट रूम या स्टडी रूम को और भी खूबसूरत बना देता है। इसके लिए नारियल के शेल को अच्छे से साफ कर लें। इसे अंदर व बाहर गोल्डन या सिल्वर रंग से पेंट कर लें। इस खोल में छोटे-छोटे होल कर लें। इस शेल में अपनी पसंदीदा रंग की झालर लगा लें। अब आपकी होममेड कंदील तैयार है। इसे रस्सी या तार की मदद से हैंग कर लें।आप कोकोनट शेल से कटोरी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए नारियल का आधा खोल लें। इसमें पेंट कलर से अपना पसंदीदा कार्टून बना सकते हैं। कटोरी का बैलेंस न बिगड़े इसके लिए आप कोकोनट शेल का दूसरा हिस्सा लेकर उसमें उल्टी तरफ से चिपका लें। इस कटोरी को आप ड्राई फ्रूट्स रखने के लिए यूज कर सकते हैं।जिस कोकोनट शेल को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं। वह चिड़ियों के काम भी आ सकता है। जी हां, आप उसमें चिड़ियों के लिए दाना-पानी रख सकते हैं यानि इसका बर्ड फीडर बना सकते हैं। आप इसे उनका घोंसला बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।इसके लिए नारियल के खोल में तीन होल कर लें। इसमें रस्सी बांधकर अपनी बालकनी, आंगन या सड़क किनारे किसी पेड़ पर लटका दें और इसमें दाना-पानी रख दें।
