Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पहाड़ से मैदान तक बढ़ने लगी ठंड, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जमने लगा पाला, मौसम विज्ञान केंद्र ने दी यह जानकारी
    समाचार

    पहाड़ से मैदान तक बढ़ने लगी ठंड, प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जमने लगा पाला, मौसम विज्ञान केंद्र ने दी यह जानकारी

    By Tv 36 HindustanOctober 12, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर के तापमान में बदलाव दिख रहा है। पर्वतीय जिलों में सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। जबकि, रात के न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि, मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

    प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पाला जमने लगा है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। केदारनाथ व बदरीनाथ समेत चारों धामों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड होने लगी है। रात को यहां का तापमान शून्य तक पहुंच रहा है, जिससे पानी भी जमने लगा है। धाम में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड होने से तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना हो रहा है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। ऐसे ही पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

    न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा। टिहरी जिले का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। जबकि, रात के समय न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

    Post Views: 0

    Hindi news india Raipur Today latest news Today news ठंड काफी नई दिल्ली मौसम करवट
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleवेश्याओं के आंगन की मिट्टी से क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा की मूर्ति, जानिए आखिर क्या है इसके पीछे की वजह…
    Next Article उचित मूल्य की दुकानों में खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन, बांट रहे सीएम – मंत्री के फोटो लगे नमक और चना
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    10 और 13 मई को IPL का महा मुकाबला, इस दिन से शुरू होगी टिकट बुकिंग…

    April 27, 2026

    अगर आप भी कैंची से काटते हैं हाथ में बंधा कलावा तो जान लें इसके नुकसान और उतारने की सही विधि…

    April 27, 2026

    राज्यपाल ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी…

    April 27, 2026

    ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत एमसीबी जिले में पांडुलिपि सर्वे अभियान हुआ प्रारंभ…

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 10 और 13 मई को IPL का महा मुकाबला, इस दिन से शुरू होगी टिकट बुकिंग…
    • अगर आप भी कैंची से काटते हैं हाथ में बंधा कलावा तो जान लें इसके नुकसान और उतारने की सही विधि…
    • राज्यपाल ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी…
    • ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत एमसीबी जिले में पांडुलिपि सर्वे अभियान हुआ प्रारंभ…
    • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना ITI सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इतने मई तक करें आवेदन…*
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?