Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कलेक्टर ने जिला अधिकारियों और विभागीय मैदानी अमले को लोकहित में गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश
    कोरिया

    कलेक्टर ने जिला अधिकारियों और विभागीय मैदानी अमले को लोकहित में गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

    By Tv 36 HindustanMarch 22, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रीष्मकाल के मद्देनजर पंचायतवार खनित हैंडपंप की जानकारी देने और पेय/जल की समस्या के पूर्व निदान हेतु खराब हैंडपंप सुधार के निर्देश , हर सप्ताह होगी समीक्षा

    त्रिलोचन कुमार चक्रवर्ती

    कोरिया, 22 मार्च । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अगले माह से जिलों के प्रशासकीय दौरे निर्धारित हैं। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में इसके मद्देनजर सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की और जिला अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन गंभीरता से करने के साथ ही अधीनस्थ मैदानी अमले को भी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जिले का भ्रमण कर ग्रामीणों से उनकी समस्या, मांग, सुझाव साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेेंगे।
    कलेक्टर ने बैठक में 23 मार्च से शुरू हो रहे दिव्यांगजन आधार कार्ड शिविर पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले में दिव्यांगजनों की मदद और उन्हें आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराने की सुविधा के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। सभी एसडीएम अपने अनुभाग में इसकी तैयारियां सुनिश्चित करें। शिविर में आधार कार्ड के आवेदन के साथ ही दिव्यांग पेंशन के आवेदन और सहायक उपकरण का वितरण भी किया जाएगा। शिविर में मेडिकल बोर्ड के ज़रिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र की शिविर स्थल पर उपलब्ध कराने की सुविधा भी मिलेगी।
    इसी तरह कलेक्टर की विशेष पहल पर जिले में पंचायत स्तर पर आगामी दिनों में 15 दिवसीय राजस्व शिविर भी आयोजित किये जायेंगे। जहां नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ऋण पुस्तिका वितरण, आरबीसी 6-4 के आवेदन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, निवास, आय और जाति, पेंशन आवेदन, राशन कार्ड नवीनीकरण, नाम जोड़ने और नवीन आवेदन की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। जिनका यथासंभव स्थल पर निराकरण किया जाएगा।

    कलेक्टर ने ग्रीष्मकाल के मद्देनजर पंचायतवार हैंडपंप खनन की जानकारी देने और खराब हैंडपंप सुधार के दिये निर्देश – साप्ताहिक समयसीमा की बैठक में कलेक्टर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की समस्या के पूर्व निदान हेतु ईई पीएचई को निर्देश दिये। कलेक्टर ने समस्त सीईओ जनपद पंचायत को ग्राम पंचायत वार खनित हैंडपंप की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या हो सकती है। इसके पूर्व निदान के लिए पंचायतों में खनित हैंडपम्प की जानकारी, संचालन और खराब हो चुके हैंडपंप की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह इसकी समीक्षा की जाएगी।
    पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के ई-केवाईसी सुनिश्चित कराने के निर्देश –
    पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लघु एवं सीमान्त किसानों को योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को किसानों के ई-केवाईसी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को लोक सेवा केंद्रों के साथ समन्वय करने कहा है। स्वयं एवं डाकघरों के माध्यम से ई-केवाईसी कराये जाने पर यह सुविधा निःशुल्क होगी। ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से ई-केवाईसी कराने पर हितग्राही को भारत सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क 15 रुपये वहन करना होगा।
    बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, धन्वंतरि मेडिकल योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन, स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता, मनरेगा कामों का संचालन और समय पर मजदूरी भुगतान, गोबर खरीदी एवं भुगतान, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण एवं गर्म भोजन की व्यवस्था, गौठानों का सुचारू संचालन एवं गौठानों में आर्थिक गतिविधियों का संचालन, सामाजिक सुरक्षा संबंधी पेंशनों का वितरण, रबी फसलों के लिए खाद एवं बीजों की उपलब्धता, जन सुविधा केंद्रों की सेवायें सहित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल तथा हिंदी माध्यम स्कूलों के संचालन के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleफिल्मों में भी दिखे भारत
    Next Article मुंगेली : ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले श्रमिकों के बच्चों में शिक्षा के प्रति बढ़ा रूचि, दिखने लगा बदलाव
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, चुनाव आयोग की शक्तियों को बताया …

    May 27, 2026

    आसाराम को तगड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी की ये सजा, तुरंत सरेंडर करने का आदेश…

    May 27, 2026

    पद्मिनी एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का ये सही समय…

    May 27, 2026

    राज्य में TMC को बड़ा झटका पार्षदों के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल…

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, चुनाव आयोग की शक्तियों को बताया …
    • आसाराम को तगड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी की ये सजा, तुरंत सरेंडर करने का आदेश…
    • पद्मिनी एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का ये सही समय…
    • राज्य में TMC को बड़ा झटका पार्षदों के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल…
    • राज्य में TMC को बड़ा झटका पार्षदों के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?