Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कलेक्टर प्रभात मलिक की पहल,मेधावी विद्यार्थियों को् मेडिकल-इंजीनियरिंग की दी जाएगी निःशुक्ल कोचिंग
    कला और संस्कृति

    कलेक्टर प्रभात मलिक की पहल,मेधावी विद्यार्थियों को् मेडिकल-इंजीनियरिंग की दी जाएगी निःशुक्ल कोचिंग

    By Tv 36 HindustanApril 7, 2023Updated:April 15, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद / जिले के प्रतिभावान इच्छुक छात्र-छात्राओं को निशुल्क मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग दी जाएगी। कलेक्टर प्रभात मलिक ने विद्यार्थियों की कोचिंग व्यवस्था के लिए विशेष पहल की है। जिला प्रशासन द्वारा चयनित उत्कृष्ट कोचिंग संस्थान द्वारा उच्च गुणवत्ता की कोचिंग संस्थान बच्चों को बेहतर तकनीक की मदद से ऑडियो वीडियो तरीके से मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी करवाएंगे। साथ विषय विशेषज्ञ शिक्षक बच्चों के डाउट क्लियर करने में भी मदद करेंगे। कलेक्टर इसके लिए प्रत्येक विकासखंड में दो केंद्रों का चयन करने प्रत्येक केंद्रों में दो विषय विशेषज्ञों के इंतजाम कर आवश्यक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एडीएम अविनाश भोई, डीईओ डी.एस. चौहान सहित सभी बीईओ,बीआरसी और प्रिंसिपल शामिल हुए।
       समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्रों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने विकासखंड वार और स्कूलवार अभी तक बन चुके और बनाने के लिए लंबित जाति प्रमाण पत्र की जानकारी ली। साथ ही छूटे हुए बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य को अप्रैल माह तक पूर्ण करने के निर्देश सभी बीईओ - बीआरसी को दिए। कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र की अद्यतन स्थिति जानने के लिए स्कूलवार बच्चों का पंजीयन, जारी जाति प्रमाण पत्र, लंबित आवेदन और पात्र बच्चों की जानकारी युक्त संयुक्त प्रतिवेदन सभी बीईओ - बीआरसी को भी देने के निर्देश दिए।जानकारी एकत्र कर जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में प्रगति लगाते हुए तेजी से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। सभी स्कूलों में अधोसंरचना के कार्य और स्कूलों में बैठक व्यवस्था,बिजली,पंखा,लाइट की सुविधा की भी जानकारी ली। साथ ही स्कूलों के फर्श की स्थिति,मरम्मत योग्य कार्य,छत एवं पानी-शौचालय आदि व्यवस्था की भी जानकारी लेकर आवश्यकता अनुसार सभी सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में रिक्त और भरे हुए शिक्षकों के पद अतिरिक्त और अतिशेष शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में शिक्षकीय व्यवस्था के अनुरूप शिक्षण कार्य में लगाने के निर्देश दिये।

    एकलव्य,नवोदय,डीएवी स्कूलों की भी हुई समीक्षा – कलेक्टर ने जिले में संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालय,नवोदय और डीएवी स्कूलों की भी समीक्षा की। बैठक में छुरा स्थित एकलव्य विद्यालय में लो वोल्टेज के कारण पानी की समस्या की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल बिजली व्यवस्था दुरुस्त करते हुए पानी सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आवासीय विद्यालय में टेबल,कुर्सी, लाइट आदि की भी जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि पांडुका में खराब सड़क के कारण नवोदय के छात्र छात्राओं को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या को दूर करने सीसी रोड का प्रस्ताव बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार डीएवी देवभोग में बाउंड्रीवाल एवं खेल मैदान की आवश्यकता सुविधा सुनिश्चित करने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    Post Views: 0

    chhattisgarh CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news Today news इंजीनियरिंग की दी जाएगी निःशुक्ल कोचिंग
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleब्रेकिंग: राजधानी में कोरोना विस्फोट, 73 नए संक्रमितों की पुष्टि…
    Next Article सुदृढ़ स्फूर्ति बुद्धि का समुच्चय है स्वास्थ्य शरीर : न्यायधीश डीएल कटकवार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दिवाली पर पटाखे जलेंगे या नहीं सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट…

    October 12, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित…

    October 12, 2026

    प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार…

    October 12, 2026

    कहीं आप भी तो नहीं जाते इन रेस्टोरेंट्स में किचन में चूहे-कॉकरोच और एक्सपायर्ड सामान, 73 लाइसेंस सस्पेंड…

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिवाली पर पटाखे जलेंगे या नहीं सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट…
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित…
    • प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर मिला ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ पुरस्कार…
    • कहीं आप भी तो नहीं जाते इन रेस्टोरेंट्स में किचन में चूहे-कॉकरोच और एक्सपायर्ड सामान, 73 लाइसेंस सस्पेंड…
    • अब जंतर-मंतर पर नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन, रामलीला मैदान समेत ये तीन नई जगहें तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?