Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पाकिस्तान में ईरान के हमले से आतंकी संगठन का कमांडर मारा गया…..
    News

    पाकिस्तान में ईरान के हमले से आतंकी संगठन का कमांडर मारा गया…..

    By Tv 36 HindustanFebruary 24, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईरानी ने एक बार फिर पाकिस्तान में घुसकर स्ट्राइक की है. उसकी सेना ने जैश-अल-अदल के ठिकानों पर हमला किया है और आतंकी संगठन के कमांडर इस्माइल शाहबख्श और उसके कुछ अन्य साथियों को मार गिराया है. यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया के हवाले से सामने आई है. बताया गया है कि ईरान की सेना शुक्रवार शाम को सीमावर्ती प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान के पास पाकिस्तान में घुसी और आतंकी शाहबख्श को मार गिराया. अभी हाल ही में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हवाई हमले किए थे.

    अल अरबिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जैश अल-अदल को साल 2012 में बनाया गया. इसे ईरान ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है. यह एक सुन्नी आतंकवादी समूह है. इस संगठन को ईरान के दक्षिणपूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान से ऑपरेट किया जाता है. पिछले कुछ सालों में जैश अल-अदल ने ईरान की सेना के जवानों को टारगेट किया है और उन पर हमले किए हैं. पिछले साल दिसंबर में जैश अल-अदल ने सिस्तान-बलूचिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया था और इसकी जिम्मेदारी ली थी. इस हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी.

    पाकिस्तान और ईरान में हो गया था समझौतामीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि पिछले महीने एक-दूसरे के क्षेत्रों में आतंकवादी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और ईरान सुरक्षा सहयोग करने को लेकर सहमत हो गए थे. इस समझौते की घोषणा पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी और उनके ईरानी समकक्ष होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान की थी. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस पाकिस्तान विदेश कार्यालय में की गई थी. इस दौरान जिलानी ने कहा था कि ईरान और पाकिस्तान दोनों गलतफहमी को जल्द सुलझा सकते हैं.

    दोनों देश अपने-अपने क्षेत्रों में आतंकवाद से लड़ने और एक-दूसरे की चिंताओं को दूर करने पर भी सहमत हुए.हालांकि, एक बार फिर से ईरान की ओर से किए गए हमले के बाद दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ने के पूरे आसार हैं. समझौते से पहले तेहरान और इस्लामाबाद के बीच तनाव बढ़ गया था. ईरान ने 16 जनवरी की देर रात को जैश अल-अदल के दो हेडक्वॉर्टर्स को नष्ट करने के लिए पाकिस्तान में मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे. पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि ईरान के हमलों में दो बच्चों की मौत हो गई और तीन लड़कियां घायल हो गईं.पाकिस्तान ने 18 जनवरी को किया था ईरान पर पलटवारहमले के बाद पाकिस्तान ने 17 जनवरी को ईरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था और कहा था.

    इसके ठीक एक दिन बाद यानी 18 जनवरी को पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में ईरान के अंदर हमले किए थे.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleखुद से बात करना पागलपन है या सामान्य व्यवहार, रिसर्च से आया सामने…..
    Next Article ट्राई ने कहा कि सरकार को भारत में सभी फोन में सीएनएपी की सुविधा देने के लिए दूरसंचार कंपनियों को उपयुक्त निर्देश जारी करना चाहिए, क्या है सीएनपी, जानिए……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावन सोमवार में महादेव को प्रसन्न करने करें ये उपाय, बरसेगी कृपा, परेशानी होगी दूर…

    August 23, 2026

    डेटिंग ऐप पर फेक प्रोफाइल से 67 साल के बुजुर्ग को ऐसे फंसाया, फिर मोबाइल चोरी कर उड़ाए इतने लाख रुपये; दो महिलाएं गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    आज का मौसम 13 घंटे के अंदर इन 19 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, 60 की रफ्तार से हवा IMD अपडेट जारी…

    August 23, 2026

    इस योजना से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी…

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावन सोमवार में महादेव को प्रसन्न करने करें ये उपाय, बरसेगी कृपा, परेशानी होगी दूर…
    • डेटिंग ऐप पर फेक प्रोफाइल से 67 साल के बुजुर्ग को ऐसे फंसाया, फिर मोबाइल चोरी कर उड़ाए इतने लाख रुपये; दो महिलाएं गिरफ्तार…
    • आज का मौसम 13 घंटे के अंदर इन 19 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, 60 की रफ्तार से हवा IMD अपडेट जारी…
    • इस योजना से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी…
    • प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 23 अगस्त को गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल; IMD ने जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?