Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 158 करोड़ की लागत से बने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का डिप्टी सीएम की मौजूदगी में हुआ कमिशनिंग एवं ग्रिड सिंक्रोनाइजेशन….
    मध्य प्रदेश

    158 करोड़ की लागत से बने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का डिप्टी सीएम की मौजूदगी में हुआ कमिशनिंग एवं ग्रिड सिंक्रोनाइजेशन….

    By Tv 36 HindustanFebruary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रीवा:- रीवा क्षेत्रीय एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना रीवा क्लस्टर अतर्गत नवनिर्मित 6 मेगावाट वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के कमिशनिंग एवं ग्रिड सिंक्रो नाइजेशन कार्यक्रम राजेन्द्र शुक्ल उप मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में 16 को अपरान्ह 2.30 बजे पहाड़िया ग्राम में आयोजित किया गया है। प्लांट में नगर निगम रीवा एवं सतना सहित, रीवा- सीधी सतना मैहर एवं मऊगंज जिले के 28 नगरीय निकायों से उत्पन्न होने वाले कचरे को एकत्रित कर 6 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। 

    योजना की लागत 158.67 करोड़ रूपये है जिसमें 55 प्रतिशत राशि शासन द्वारा एवं 45 प्रतिशत राशि एमएसडब्ल्यू मैनेजमेन्ट सॉल्यूशन लिमिटेड रीवा द्वारा देय होगा तथा जिसका पूर्ण स्वामित्व रामकी इन्वायरो इजीनियर लिमटेड हैदराबाद का है। इस प्लाट से बनने वाली बिजली के क्रय हेतु  ऊर्जा विभाग से अनुबंध किया गया है। क्लस्टर में सम्मिलित सभी 28 नगरीय निकायों से उत्पन्न होने वले 350 मीट्रिक टन प्रतिदिन कचरे का परिवहन कर वैज्ञानिक तरीके से कचरे का प्रसंस्करण करते हुये 6 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जायेगा। प्लाट के निर्मित हो जाने से वैज्ञानिक पद्धति से कचरे का निष्पादन होगा। कचरा जलने के उपरांत निकलने वाली राख का पुर्नउपयोग हो सकेगा, पुराने एकत्रित कचरे का निस्तारण हो सकेगा, तथा कचरे के जलने से उत्सर्जित होने वाली हानिकारक गैसों का उपचारित कर वायुमंडल में छोड़ा जावेगा।

    कार्यक्रम में सांसद, जिलो के विधायक, नगर निगमों के महापौर, अध्यक्ष, पार्षद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष, पार्षद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। आयुक्त नगर पालिक निगम रीवा श्रीमती संस्कृति जैन द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति का अनुरोध किया गया है।

    Post Views: 0

    built at a cost of Rs 158 crore chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Commissioning and grid synchronization of the Waste to Energy Plant Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगुड़ की यह जलेबियां खाकर आप भी चाट लेंगे उंगलियां, रीवा में मिलती है यह स्पेशल डिश…
    Next Article सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत का लाभ, देखिए किन विभागों को किया गया शामिल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    11,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ Honor Magic 9 Super Edition लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स…

    September 29, 2026

    बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे CM साय, हर परिवार को ₹10 हजार की मदद का ऐलान, भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और ये सामग्री पहुंचाने के निर्देश…

    September 29, 2026

    सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री श ने किया शुभारंभ…

    September 29, 2026

    तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त, चालक के खिलाफ केस दर्ज…

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 11,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ Honor Magic 9 Super Edition लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स…
    • बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे CM साय, हर परिवार को ₹10 हजार की मदद का ऐलान, भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां और ये सामग्री पहुंचाने के निर्देश…
    • सीआईआई एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और उद्योग मंत्री श ने किया शुभारंभ…
    • तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त, चालक के खिलाफ केस दर्ज…
    • रणजी ट्रॉफी के लिए प्रदेश टीम में पहली बार बस्तर के दो युवा खिलाड़ी सौरव मजूमदार और रुद्र प्रताप देहारी का चयन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?