मध्यप्रदेश:– मऊगंंज जिले के हर्रहा ग्राम पंचायत में चल रहे अवैध उत्खनन को लेकर कई वर्षों से ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है उनके इस विरोध में ग्राम पंचायत सरपंच भी प्रमुखता से शामिल है किंतु जिला कलेक्टर को दिए गए आवेदन और खनिज विभाग द्वारा किसी भी अवैध उत्खनन और क्रेशर में कार्रवाई नहीं की गई ग्राम पंचायत हर्राहा के सैकड़ो ग्रामीणों ने 21 जून को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर इस बात का विरोध किया की अवैध उत्खनन से निकाली गई मिट्टी बांध में डाली जा रही है और बरसात में बांध का पानी रुक जायेगा रुका पानी ग्रामीणों के घर में घुसेगा साथ ही अवैध रूप से उत्खनन के कारण सड़कों का अस्तित्व मिटता जा रहा है अवैध उत्खनन के समीप शासकीय प्राथमिक पाठशाला दुधमनिया है जहां सैकड़ो छात्र रोजाना पढ़ने आते हैं और रात दिन अबैध तरीके से पत्थरों की ब्लास्टिंग की जाती है कई जानवरों की मौत हो चुकी है चारों तरफ प्रदूषण दूषित है ग्रामीण दूषित पानी और भोजन का सेवन कर रहे हैं ग्रामीणों का आरोप है ब्लास्टिंग को रोकने के लिए जब कहा जाता है तो जान से मारने की धमकी और गांव छोड़ने की बात खनिज अधिकारी द्वारा कही जाती है आरोप है कि मे. मिस्टर रीवा मिनिरल्स एंड कंपनी द्वारा ग्राम पंचायत में अवैध उत्खनन किया जा रहा है और निकाली हुई मिट्टी को ग्रामीणों के लिए बने बांध में डाला जा रहा है दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हर्राहा क्रेशर प्लांट द्वारा पत्थर उत्खनन के समय कई जानवरों की मौत हो चुकी है जिसकी शिकायत कलेक्टर मऊगंज पुलिस अधीक्षक एवं खनिज विभाग रीवा को की गई है किंतु अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई
सरपंच की नहीं सुनते अधिकारी
सड़क पर्यावरण ग्रामीणों की सुरक्षा स्वास्थ्य को देखते हुए ग्राम पंचायत हर्रहा के सरपंच साधना गिरी द्वारा कई बार संबंधित विभागों के साथ कलेक्टर मऊगंज को पत्राचार किया गया किंतु अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई ग्राम पंचायत में जहां 100 फिट की सड़के थी वहां अब 10 फिट की सड़के बची है सड़कों के किनारे से ही सैकड़ो मीटर गहरी खाई खोदी गई है जो बड़ी दुर्घटना का कारण हो सकता है गहरी खाइयो की वजह से क्षेत्र का जलस्तर गिर चुका है पूरी तरह से पर्यावरण बिगड़ चुका है खनिज अधिकारी क्रेशर संचालकों और अवैध उत्खनन मालिकों से सांठ-गांठ और मोटी रकम लेकर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है पुश्तैनी ग्रामीणों का जनजीवन खतरे में है
कई वर्षों से अवैध उत्खनन के माध्यम से ब्लास्टिंग की जाती है जान माल का खतरा है बच्चे बीमार हो रहे हैं कोई देखने वाला नही खनिज अधिकारी क्रेशर और ब्लास्टिंग करने वालों का पक्ष लेते हैं गांव छोड़ने की धमकी देते हैं ग्रामीणों की कोई नहीं सुनता और ना कोई सुरक्षा है पूरे क्षेत्र को अंदर ही अंदर खोखला कर दिया गया है चारों तरफ प्रदूषण और खतरा है कोई सुरक्षा नहीं दी जाती खनिज अधिकारी पैसे लेकर हम लोगों को गांव से दूर जाने को कहते हैं खनिज अधिकारी के संरक्षण में समूची ग्राम पंचायत में अवैध उत्खनन और क्रेशर माफियाओं का राज है पंचायत द्वारा कई बार आवेदन दिया गया अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई
साधना गिरी
सरपंच हर्रहा
