नई दिल्ली:- टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में बांग्लादेश के प्रवेश करने से पूरी तस्वीर साफ हो गई है. अब सुपर-8 में कौन किस से भिड़ने वाला है पूरी तरह से तय हो चुका है. इस टूर्नामेंट के आयोजन के अगले दौर में 8 टीमों ने क्वालीफाई किया है. ग्रुप ए और ग्रुप बी में 4-4 टीमों को रखा गया है. ऐसे में अगले दौर के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी 5 मजबूत टीमों पर सभी की निगाहें रहेंगी. सुपर-8 के सभी मैच एंटीगुआ, बारबाडोस, सेंट लूसिया और सेंट विंसेंट में खेले जाएंगे.
सुपर-8 के दोनों ग्रुप
ग्रुप 1 : भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश
ग्रुप 2 : यूएसए, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड
सुपर-8 में होने वाली सभी 8 टीमों के मैच
19 जून: यूएसए बनाम साउथ अफ्रीका, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ भारतीय समयानुसार रात 8 बज
20 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ग्रॉस आइलेट, सेंट लूसिया भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे
20 जून: अफगानिस्तान बनाम भारत, ब्रिजटाउन, बारबाडोस भारतीय समयानुसार रात 8 बजे
21 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे
21 जून: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ग्रॉस आइलेट, सेंट लूसिया भारतीय समयानुसार रात 8 बजे
22 जून: यूएसए बनाम वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन, बारबाडोस भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे
22 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ भारतीय समयानुसार रात 8 बजे
23 जून: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, अर्नोस वेल, सेंट विंसेंट भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे
23 जून: यूएसए बनाम इंग्लैंड, ब्रिजटाउन, बारबाडोस भारतीय समयानुसार रात 8 बजे
24 जून: वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे
24 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, ग्रॉस आइलेट, सेंट लूसिया भारतीय समयानुसार रात 8 बजे
25 जून: अफ़गानिस्तान बनाम बांग्लादेश, अर्नोस वेल, सेंट विंसेंट भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे