कांग्रेस ने कल शुक्रवार को सख्ती बरतते हुए 38 पदाधिकारियों को पार्टी ने निलंबित कर दिया है। गुजरात कांग्रेस ने कहा कि दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 38 पदाधिकारियों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। पार्टी संयोजक ने बताया कि गुजरात कांग्रेस की अनुशासन समिति ने इस महीने दो बार बैठक की और अब तक 95 लोगों के खिलाफ 71 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
यह भी बताया गया कि अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आठ कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई है।” सुरेंद्रनगर जिला अध्यक्ष रायभाई राठौड़, नर्मदा जिला अध्यक्ष हरेंद्र वलंद और नांदोद के पूर्व विधायक पी. डी. वसावा उन 38 लोगों में शामिल हैं जिन्हें पार्टी से निलंबित किया गया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महज 17 सीटें जीतीं थी। भारतीय जनता पार्टी ने 182 सदस्यीय सदन में रिकॉर्ड 156 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी थी।