Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अग्नि परीक्षा से गुजरेंगे कांग्रेस-भाजपा,राज्यसभा चुनाव में हुड्डा की जोड़तोड़ चलेगी या फिर नायब का जलवा हलवा होगा…
    राजनीति

    अग्नि परीक्षा से गुजरेंगे कांग्रेस-भाजपा,राज्यसभा चुनाव में हुड्डा की जोड़तोड़ चलेगी या फिर नायब का जलवा हलवा होगा…

    By Tv 36 HindustanJune 17, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भाजपा और कांग्रेस को एक और सियासी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। यह चुनौती है राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करने की। कांग्रेस के सामने जहां अपने हिस्से की राज्यसभा सीट को दोबारा अपने खाते में लाने की चुनौती होगी।

    वहीं भाजपा के सामने अपने समर्थक विधायकों के संख्या बल के आधार पर राज्यसभा की इस सीट पर कब्जा करने की बड़ी चुनौती रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस चुनौती को कैसे अपने पक्ष में करते हैं, इस पर सभी राजनीतिक दलों की निगाह टिकी रहेगी।

    लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद देश भर में राज्यसभा की 10 सीटें खाली हुई हैं। असम, बिहार और महाराष्ट्र में दो-दो, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में एक-एक राज्यसभा सीट खाली हुई है। जिन सात राज्यों की 10 सीटों पर रिक्तियों की अधिसूचना जारी हुई है, उनमें सात सीटें भाजपा, दो कांग्रेस और एक राष्ट्रीय जनता दल के पास थीं।

    कांग्रेस और राजद दोनों ही आइएनडीआइए गठबंधन के प्रमुख घटक हैं। असम, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और त्रिपुरा जैसे राज्यों में भाजपा उम्मीदवारों के आसानी से जीत हासिल करने की संभावना है। हरियाणा में खाली हुई सीट को जीतने के लिए भाजपा को कठिन चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

    हरियाणा से कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा राज्यसभा सदस्य थे, जो रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। अब दीपेंद्र हुड्डा और उनके पिता भूपेंद्र हुड्डा पर अपनी इस सीट को दोबारा जीतकर कांग्रेस के खाते में पहुंचाने का दबाव है। हुड्डा को जोडतोड़ की राजनीति का जबरदस्त खिलाड़ी माना जाता है।

    हुड्डा यदि राज्यसभा की यह सीट जीतने में कामयाब हो जाते हैं तो विधानसभा चुनाव से पहले इस गणित का भी खुलासा हो जाएगा कि जजपा, इनेलो और निर्दलीय विधायकों का भाजपा के प्रति कैसा रुख है। यदि हुड्डा चुनाव हारते हैं तो स्वाभाविक है कि भाजपा विपक्षी एकजुटता को छिन्न-भिन्न करने में कामयाब हो गई है।

    भाजपा के पास 43 और कांग्रेस के पास 44 विधायकों का दावा
    हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा अब 87 सदस्यों की रह गई है। भाजपा के पास अपने 41 विधायक हैं। उसे एक निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत और हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा का समर्थन हासिल है। इस तरह भाजपा के पास विधायकों की संख्या 43 हो गई। विपक्ष अपने साथ 44 विधायक होने का दावा करता दिखाई पड़ रहा है। इनमें कांग्रेस के 29 विधायक, जननायक जनता पार्टी के 10 और तीन निर्दलीय विधायक रणधीर गोलान, धर्मपाल गोंदर और सोमबीर सांगवान शामिल हैं।

    चौथे निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू और इंडियन नेशनल लोकदल के अभय चौटाला की गिनती भी विपक्षी विधायकों में होती है। कांग्रेस को उम्मीद है कि अगर उसे सभी विपक्षी विधायकों का समर्थन मिला तो वह भाजपा से चुनाव जीत सकती है, हालांकि भाजपा इतनी आसानी से कांग्रेस को इन सभी विधायकों का समर्थन हासिल करने देगी, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है।

    भाजपा की तरफ 43 और विपक्ष की तरफ 44 विधायकों के मामले में 10 विधायकों वाली जजपा की भूमिका काफी अहम हो सकती है। दुष्यंत चौटाला की पार्टी के कुछ विधायकों की नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं। जजपा के दो विधायक जोगीराम सिहाग और रामनिवास सुरजाखेड़ा ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर रखी है।

    जजपा ने स्पीकर डॉ. ज्ञानचंद गुप्ता को पत्र लिखकर इन दोनों विधायकों के खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग भी की है। एक विधायक देवेंद्र बबली ने लोकसभा चुनाव में सिरसा से कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी सैलजा को अपना समर्थन दिया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस चुनावी शतरंज में बाजी हुड्डा मारते हैं या फिर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शिष्ट सीएम नायब सैनी बाजी को पलट देने में कामयाबी हासिल करते हैं।

    Post Views: 605

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनवयुवक लड़के-लड़कियों में बढ़ रहा है क्रेज , जाने क्या हैं ये बैंचिंग फेज…
    Next Article WhatsApp के डिलीट किए गए मैसेज देखने की ये ट्रिक, नहीं पड़ती किसी ऐप की जरूरत, बहुत कम लोग जानते हैं ये आसान विधि…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…

    March 5, 2026

    अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…

    March 5, 2026

    कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…

    March 5, 2026

    राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

    March 5, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धान खरीद में प्रदेश का ‘डेटा-संचालित मॉडल’, एआई टेक्नोलॉजी के ज़रिए कायम की मिसाल…
    • अब Weight loss ऐसे करें सुबह नाश्ते में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन…
    • कलियुग में बस एक काम कर लो, जीवन बदल जाएगा, प्रेमानंद महाराज ने बताया ऐसा उपाय जो हर दुख मिटा सकता है…
    • राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…
    • बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?