सक्ती, 16 दिसंबर। किसानों के खुशहाली और समृद्धि के मंत्र को लेकर संकल्पित कांग्रेस पार्टी के मंशानुरूप जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह के संयोजकत्व में 22 सदस्यीय जिला स्तरीय धान खरीदी सहयोग एवम निगरानी समिति का गठन प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जिला कांग्रेस के संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी के सहमति से जारी की गई है।
ज्ञात हो कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न स्तर पर धान खरीदी सहयोग एवम निगरानी समिति गठित की गई है, जिनका दायित्व किसानों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर व्यवस्था में सुधार और सुचारू रूप से खरीदी कार्य के संचालन में मदद करना है। जिसमें श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश शर्मा, श्रीमती रश्मि गभेल, गुलजार सिंह, रवि पाण्डेय, रमेश पैगवार, सुश्री नैन अजगल्ले, यशवंत चंद्रा, भूपेंद्र चंद्रा, कन्हैया राठौर, मनोज खरे, दिलेश्वर साहू, ईश्वर सिंह कंवर, हर प्रसाद साहू, मधुसूदन साहू, गिरधर जायसवाल, सुरेन्द्र भार्गव, वृंदालाल धीवर, जनकराम आजाद, हीरा नंद कश्यप, राजेश राठौर, रामगोपाल कौशिक के नाम शामिल है। जिनका कार्य धान खरीदी केंद्रों में नियुक्त निगरानी प्रभारियों से प्राप्त शिकायतों और ब्लॉक स्तरीय धान खरीदी निगरानी समिति की अनुशंसा पर निराकरण हेतु जिला प्रशासन को अवगत कराकर किसान भाई बहनों का सहयोग करना होगा। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी ने दी है।