Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बिजली बिल को लेकर कांग्रेस ने दिया बड़ा बयान कहा- घड़ियाली आंसू बहा रहे भाजपाई
    RAIPUR

    बिजली बिल को लेकर कांग्रेस ने दिया बड़ा बयान कहा- घड़ियाली आंसू बहा रहे भाजपाई

    By Tv 36 HindustanAugust 16, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। बिजली बिल को लेकर भाजपा के बयान को कांग्रेस ने मुद्दाविहीन भाजपा का प्रलाप बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बिजली को लेकर भाजपाई घड़ियाली आंसू बहा रहे है। जिस वीसीए की बढ़ोतरी को लेकर भाजपाई बयानबाजी कर रहे वह कोयले, डीजल के दामों की कम-ज्यादा होने के आधार पर कम-ज्यादा किया जाता है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वीसीए में 5 बार कमी हुई है तथा 3 बार बढ़ोतरी हुई।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि रमन राज में 15 साल में 18 बार बिजली की दरें बढ़ाई गई। रमन सरकार बनने के बाद से विदाई तक 2004-05 से 3 रूपया 27 पैसे से 2018 तक बढ़ाकर 6 रूपया 20 पैसा प्रति यूनिट किया अर्थात 90 प्रतिशत प्रतिवर्ष बिजली के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। भूपेश सरकार के साढ़े 4 साल में 6 रूपए 20 पैसा से 6 रूपया 22 पैसा केवल दो पैसे की मामूली वृद्धि साढ़े 4 साल में औसत वृद्धि 0.71 प्रतिशत प्रतिवर्ष। वेरिएबल कॉस्ट में वृद्धि का कारण मोदी कारायपुी प्रेम और डीजल पर अनियंत्रित मुनाफाखोरी के साथ महंगाई के चलते बढ़ता परिवहन और कोयले पर मोदी सरकार द्वारा 8 गुना ग्रीन सेस में वृद्धि है। मोदी निर्मित महंगाई के चलते कोयले के परचेज कास्ट में वृद्धि 25 प्रतिशत, रेल भाड़ा 41 प्रतिशत, सड़क परिवहन 11 प्रतिशत, ग्रीन एनर्जी सेस 11 प्रतिशत अन्य वेरिएबल कास्ट में वृद्धि 12 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई जिसके कारण विद्युत कंपनी को वीसीए मजबूरी में बढ़ाना पड़ा।

    कांग्रेस सरकार केन्द्र सरकार की तमाम अवरोधों के बावजूद अपने राज्य के उपभोक्ताओं को सस्ते दर में बिजली देने को प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ में देश की सबसे सस्ती बिजली बिल मिलती है। कांग्रेस सरकार 400 यूनिट तक की बिजली का दाम आधा ही लेती है। 44 लाख उपभोक्तओं को 400 यूनिट तक बिजली आधे दाम में मिल रही है। देश की अकेली राज्य सरकार भूपेश सरकार है जो 400 यूनिट तक बिजली आधे दाम में दे रही है। इस मामूली बढ़ोत्तरी के बावजूद देश में सबसे सस्ती बिजली छत्तीसगढ़ में है। देश भर के भाजपा शासित राज्यों यूपी, एमपी जैसे राज्यों में तो जनता को बमुश्किल 15 घंटे बिजली मिलती है।

    उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने फरमान जारी किया है कि देश के सभी विद्युत कंपनी को 10 फीसदी आयातित कोयला उपयोग करना होगा। जो हमारे राज्य की कोयले की कीमत से अयातित कोयला की कीमत लगभग 4 से 6 गुना ज्यादा है। छत्तीसगढ़ में विद्युत कंपनी के साथ देश भर में बिजली उत्पादन लागत बढ़ गयी। इससे बिजली के दामों में मामूली बढ़ोत्तरी करनी पड़ी। इसमें भी उपभोक्ता के ऊपर आधा भार आयेगा शेष राज्य सरकार वहन करेगी। यह बढ़ोत्तरी मोदी सरकार की अकर्मण्यता तथा मोदी के अडानी प्रेम के कारण हुयी है। मोदी सरकार को यह मालूम है कि देश भर की विद्युत कंपनिया 10 फीसदी तक अयातित कोयला का उपयोग करेगी तो उनकी मजबूरी होगी कि वह अडानी से कोयला खरीदेगी। देश का सबसे बड़ा कोयला आयातक अडानी समूह है। अडानी को फायदा पहुंचाने के लिये ही केन्द्र सरकार ने ये फरमान जारी किया है। जिसका खामियाजा देश भर की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news Raipur Today news कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचार नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, नकदी रकम, मोबाइल व विस्फोटक सामाग्री जब्त…
    Next Article खाने में चिकन करी के जगह मिला मरा हुआ चूहा, फेमस रेस्टोरेंट में हड़कंप
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला जल्द आएगी नई तारीखें…

    October 13, 2026

    इस राज्य को मिला पहला शासकीय होम्योपैथी कॉलेज, 2026-27 में BHMS की 63 सीटों पर प्रवेश…

    October 13, 2026

    माथे पर घंटा जैसा चंद्रमा क्यों धारण करती हैं मां, जानें इस स्वरूप का रहस्य…

    October 13, 2026

    मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात एयरलाइन ने जारी की एडवाइजरी, इतने तारीख तक उड़ाने रद्द; यात्री ले सकेंगे रिफंड…

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला जल्द आएगी नई तारीखें…
    • इस राज्य को मिला पहला शासकीय होम्योपैथी कॉलेज, 2026-27 में BHMS की 63 सीटों पर प्रवेश…
    • माथे पर घंटा जैसा चंद्रमा क्यों धारण करती हैं मां, जानें इस स्वरूप का रहस्य…
    • मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात एयरलाइन ने जारी की एडवाइजरी, इतने तारीख तक उड़ाने रद्द; यात्री ले सकेंगे रिफंड…
    • PM मोदी बोले- दुनिया को सस्ती दवाएं और टैलेंट दिया, भारत ने बदले में रॉयल्टी नहीं मांगी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?