नई दिल्ली:- कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रहे रोहन गुप्ता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। बताया जाता है कि कांग्रेस ने उन्हें गुजरात से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने टिकट लौटा दिया था। इससे पहले कांग्रेस के और बड़े प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ ने भी पार्टी से दूरी बना ली थी और भाजपा का दामन थामा था।
बता दें कि गुप्ता ने मार्च में ही कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। उन्होंने कांग्रेस के संचार विभाग के एक वरिष्ठ नेता की तरफ से लगातार मिल रहे अपमान और चरित्र पर सवाल उठाने के भी आरोप लगाए थे। हालांकि उन्होंने किसी नेता का नाम जाहिर नहीं किया था। कांग्रेस ने गुप्ता को अहमदाबाद पूर्व सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन 18 मार्च को उन्होंने नाम वापस ले लिया था।
