*नई दिल्ली:-* दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में करोल बाग के हाथी चौक पर जवाब दो-हिसाब दो अभियान के तहत विशाल प्रतिज्ञा रैली में शामिल लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कुछ माह बाद लोकसभा चुनाव होना है. पिछले नौ साल से दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी के सांसद हैं. इन सांसदों ने सिर्फ दिल्ली की जनता का वोट हासिल किया. अभी तक उन्होंने दिल्ली की कोर्ठ खैर खबर नहीं ली है. कांग्रेस ने बीजेपी सांसदों से पिछले नौ साल के दौरान किए गए विकास कार्यों का हिसाब मांगा है, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया. लवली ने कहा कि बीजेपी सांसदों के जन विरोधी नीतियों का जवाब खुद यहां के मतदाता लोकसभा चुनाव के दौरान देंगे. बीजेपी को सभी सातों सीटों पर हराएंगे।
