दिल्ली. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में इन नामों पर मुहर लगा दी. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नामों की घोषणा की है.सूची में चार राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, असम) के 43 प्रत्याशियों के नाम हैं. इस सूची में 10 सामान्य, 13 ओबीसी, 10 एससी, 9 एसटी और एक मुस्लिम उम्मीदवार हैं.
