नई दिल्ली :- तमाम पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने में जुटी है. इसी बीच महाराष्ट्र में अब तक महाविकास अघाड़ी के बीच सीट शेयरिंग गुत्थी सुलझती नज़र आ रही है. सांगली, भिवंडी, दक्षिण-मध्य मुंबई की सीट पर अपने दावे से कांग्रेस ने पीछे हटने का फैसला किया है. जिसके बाद अब राज्य की 48 सीटों में शिवसेना-उद्धव गुट 22 कांग्रेस 16 और NCP-शरद पवार गुट 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
22 सीटों में से 21 सीटों पर शिवसेना-उद्धव गुट अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. कांग्रेस ने अपनी 16 सीटों में से 13 उम्मीदवारों का एलान किया है. वहीं NCP-शरद पवार ने अपनी 10 सीटों में से 7 का ऐलान कर दिया है. जानकारी के मुताबिक आज MVA के नेता 11 बजे प्रेस कॉन्फ़्रेंस करने वाले हैं. जिसमें उद्धव ठाकरे, शरद पवार और नाना पटोले समेत कई नेता शामिल होंगे. महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीट हैं, जो उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक सीट हैं.
पिछले लोकसभा चुनाव में जिन 50 सीटों पर सबसे कम मतदान हुआ था, उनमें से 17 सीटें महानगरों या बड़े शहरों की थीं.
सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा. मतों की गिनती चार जून को होगी. चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा करते हुए बताया था कि लगभग 29.7 करोड़ पात्र मतदाताओं ने 2019 के लोकसभा चुनावों में मतदान नहीं किया था।
